{"_id":"59a465614f1c1bba018b45d7","slug":"91503946081-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले राम रहीम ने तो अब रामपाल के फैसले ने रोके रोडवेज के पहिए, 5 दिन में 75 लाख का फटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले राम रहीम ने तो अब रामपाल के फैसले ने रोके रोडवेज के पहिए, 5 दिन में 75 लाख का फटका
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
राम रहीम के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद भी रोडवेज सेवा 29 अगस्त को भी बहाल नहीं हो पाई। अब रामपाल केस में आने वाले फैसले को लेकर एहतियात के तौर पर रोडवेज ने मंगलवार को बसें न चलाने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन की तरफ से रोडवेज को लिखा गया है कि रामपाल केस में फैसला आने वाला है, जिसके चलते हालात बिगड़ने के आसार हैं। जिला प्रशासन के इस तरह के अलर्ट के बाद रोडवेज ने बस सेवा एक दिन और बंद रखने का फैसला लिया है। रोडवेज बसें बंद रहने से कई दिनों से आम जन को परेशानी हो रही है।
रोडवेज को 25 अगस्त से हर रोज करीब 15 लाख रुपये का घाटा हो रहा है। पांच दिनों में यह घाटा करीब 75 लाख रुपये से अधिक का हो जाएगा। इससे पहले भी राम रहीम पर फैसला आने से पहले कई रूटों पर रोडवेज ने बसें बंद कर दी थीं।
रोडवेज को हो रहे घाटे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हिसार डिपो को प्रतिदिन 15 लाख के हिसाब से लगभग 75 लाख का फटका लग चुका है। लोगों को अपने काम से बाहर आने जाने के लिए काफी दिक्कतें आ रही हैं। राम
विज्ञापन
डीसी के आदेश मिले हैं, रामपाल के केस का फैसला आने से संबंधित एहतियात के तौर पर रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। -खूबीराम कौशल, जीएम रोडवेज