फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मिशन 2018 के लिए बसपा ने हिसार से शुरू किया अभियान

मिशन 2018 के लिए बसपा ने हिसार से शुरू किया अभियान

Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
मिशन 2018 के लिए बसपा ने हिसार से शुरू किया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बसपा के प्रदेश प्रभारी ने डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि बसपा को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर की कमेटी बनाएंगे। जनसंपर्क अभियान चलाते हुए रूठकर गए अपने साथियों को मनाएंगे। घर-घर जाकर भाजपा की पोल खोलेंगे। मिशन 2019 में प्रदेश में नीले झंडे का राज लाने के लिए संकल्प पूरा करेंगे।
बसपा का हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिले की जोन स्तरीय बीजेपी हटाओ रैली का आयोजन पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान पर किया गया। बसपा प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह ने संबोधित किया कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के आह्वान पर आम जनता को जगाने के लिए देशभर में बीजेपी हटाओ विरोध-प्रदर्शनों की शुरुआत की गई है। हरियाणा में यह पहला प्रदर्शन है। बहन मायावती ने भी बीजेपी के संविधान विरोधी षड्यंत्रों को देखते हुए और समाज हित में राज्यसभा की कुर्सी को त्याग दिया हैं। बसपा हरियाणा में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए आम जनता से पवित्र गठबंधन करेगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी नरेश सारण ने कहा कि 70 साल बीतने के बाद भी हरियाणा जातिवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद व कई तरह के भेदभाव के मुहाने पर खड़ा है। लगातार गलत हाथों में जाती सत्ता के कारण दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकार नहीं मिल पा रहे। इसलिए वंचित और उपेक्षित वर्ग की असली आजादी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि अमित शाह की पाठशाला के बाद प्रदेश के भाजपाई बेलगाम है। कांग्रेस-बीजेपी में दलित-पिछड़े वर्ग के नेताओं को सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है। कभी एक प्रदेशाध्यक्ष खुद पिट जाता है तो कभी एक विधायक खुद को गुलाम कहता है। आगामी चुनाव में आम जनता मोदी-बीजेपी को सबक जरूर सिखाएं। बीजेपी सत्ता की लालसा में राजनीतिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। काला धन, पांच करोड़ की सरकारी नौकरियां, कश्मीर समस्या का समाधान, अयोध्या मंदिर आदि एक मुद्दे पर भी स्टैंड नहीं लिया है। नोटबंदी और जीएसटी से किसको फायदा हुआ कोई नही जानता।
पिछड़े वर्ग के आरक्षण को क्रीमीलेयर की नई परिभाषा तैयार कर उनका आरक्षण और नेताओं को खत्म किया जा रहा है। बसपा पदाधिकारी कैडर और संगठन पर विशेष फोकस रखें। जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं का समाधान करवाएं। मंच संचालन प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर ने किया।
विशिष्ट अतिथि मुकेश धनकड़, एडवोकेट नेतराम, प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर नरेंद्र प्रजापति, जोन प्रभारी सुरेंद्र पंघाल, जिला प्रभारी बलराज सातरोड़िया, जिलाध्यक्ष राजकपूर पाली, जिला सचिव बजरंग इंदल, संजय चौहान, सुदामा बौद्ध, अशोक बिश्नोई, तैयब हुसैन, शशी सैनी, सुमेर जांगड़ा, कृष्ण सैनीपुरा, डॉ. महेश, प्रदीप अंबेडकर, सतबीर छिंपा, हरिसिंह बगला, अशोक जमालपुर, रविंद्र चौहान, हंसराज नियाना, रविंद्र बाल्याण, जयप्रकाश प्रजापति, जितेंद्र, मिशनरी गायक मंजीत मेहरा, कुलदीप सरोया, चांद बौद्ध मौजूद थे।

भाटला प्रकरण पर प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम
प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह ने प्रशासन को दलित उत्पीड़नों के मुद्दे पर सात दिन का अल्टीमेटम दिया कि अगर भाटला प्रकरण पर निष्पक्ष न्याय नहीं हुआ तो बसपा के प्रदेश स्तरीय नेता भाटला गांव का दौरा कर प्रशासन को घेरने का काम करेंगे।

फोटो 39, 44, 45
- संगठन को मजबूत करने के लिए चलाएंगे अभियान
- रूठे हुए अपने पुराने साथियों को मनाएंगे, घर-घर जाकर खोलेंगे भाजपा की नीतियों की पोल
बसपा का हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिले की जोन स्तरीय बीजेपी हटाओ रैली का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed