फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9094 candidates will appear for the entrance exam for admission in HAU on 28th at 17 centers

Hisar News: एचएयू में दाखिले के लिए 28 को 17 केंद्रों पर 9094 अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
9094 candidates will appear for the entrance exam for admission in HAU on 28th at 17 centers
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स, बीएससी आनर्स एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में बायो-केमिस्ट्री सहित अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 जून को होगी। इस परीक्षा के लिए 9094 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय सहित हिसार शहर में 17 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि केमिस्ट्री, एनवायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, माइक्रो-बायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलोजी, सोशियोलॉजी, स्टेटिसटिक्स व जूलॉजी, कॉलेज ऑफ बायो-टेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफोरमेटिक्स, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी, बायो नैनो टेक्नोलॉजी व इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. पवन कुमार बताया कि किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन स्थित सहायक कुलसचिव (एकेडमिक) के कार्यालय में सुबह 7.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर मिल सकते हैं। अन्यथा कार्यालय के फोन नं. 01662-255254 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक उम्मीदवार की होगी फोटोग्राफी
कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार के अनुसार प्रवेश परीक्षा में नकल करने और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उम्मीदवार की फोटोग्राफी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर व इलेक्ट्रॉनिक डायरी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। बिना एडमिट कार्ड के केंद्र में अभ्यर्थी प्रवेश नहीं पा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रवेश परीक्षा का समय बीएससी चार वर्षीय पाठ्यक्रम व बीएससी आनर्स एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट के लिए प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जबकि शेष पाठ्यक्रमों के लिए प्रात: 10:00 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा परंतु उम्मीदवारों को परीक्षा आरंभ होने के एक घंटा पूर्व (9.00 बजे तक) अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed