{"_id":"61366f9f8ebc3ebead051bbf","slug":"9-thousand-kwintle-seed-will-be-available-in-agriculture-fair-in-hau-hisar-news-hsr6109755174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मेले में उन्नत किस्मों का 9 हजार क्विंटल बीज रहेगा उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मेले में उन्नत किस्मों का 9 हजार क्विंटल बीज रहेगा उपलब्ध
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो साल बाद आयोजित होने वाले ऑफलाइन कृषि मेले (रबी) के दौरान किसानों को विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। मेले में बिक्री के लिए विश्वविद्यालय के पास विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों का करीब 9 हजार क्विंटल बीज उपलब्ध है।
इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई सब्जियों के बीज भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। किसानों के हित के लिए उनकी मांग पर विश्वविद्यालय द्वारा दो वर्ष बाद कृषि मेले का आयोजन परंपरागत तरीके से ऑफलाइन किया जा रहा है।
मौके पर मिलेंगे फलदार पौधे
मेले के दौरान किसानों को विभिन्न फसलों व सब्जियों की उन्नत किस्मों के बीजों के अलावा फलदार पौधे भी बिक्री किए जाते हैं। किसानों की सुविधा के लिए मेला ग्राउंड में ही फलदार पौधों की ट्रॉली खड़ी की जाएगी, ताकि किसानों को पौधे लेने के लिए मेला ग्राउंड से दूर विश्वविद्यालय के फार्म पर न जाना पड़े। इस बार मेले में अमरूद, बेर, आंवला, करोंदा, अंगूर, आड़ू व अनार के पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इन फसलों व सब्जियों के मिलेंगे बीज
किसानों को मेले के दौरान रामधन सिंह सीड फार्म, फार्म निदेशालय व मेला ग्राउंड के प्रवेश द्वार स्थित बीज बिक्री केंद्र पर बीजों की बिक्री की जाएगी। इस दौरान गेहूं की किस्मों डब्ल्यूएच-711, डब्ल्यूएच-1105, डब्ल्यूएच-1124, डब्ल्यूएच-1142, डब्ल्यूएच-1184, सी-306, पीबीडबल्यू-725, एचडी-2967, एचडी-3086, एचडी-3226, डीबीडब्ल्यू-303, डीबीडब्ल्यू-187 का बीज उपलब्ध है। जौ की किस्मों बीएच-393, बीएच-946 और सरसों की किस्मों आरएच-30, आरएच-725, आरएच-749, आरएच-761 और आरएच-406 का बीज उपलब्ध रहेगा। चने की किस्मों एचसी-1, एचसी-5, एचसी-7, सीएसजे-515 और सीएनजी-1581, बरसीम का एचबी-1, मास्कवी, एचबी-2 और जई का एचजे-8 व केंट उपलब्ध होगा। सब्ज्यिों में गाजर, मूली, टमाटर, पालक, बेंगन, मटर, मेथी, धनिया, प्याज, शलजम का बीज उपलब्ध रहेगा।