फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   86 trees cut down at the Roadways workshop complex; CM's Flying Squad arrives for investigation.

Hisar News: रोडवेज कार्यशाला परिसर में 86 पेड़ काटे जांच के लिए पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
86 trees cut down at the Roadways workshop complex; CM's Flying Squad arrives for investigation.
रोडवेज डिपो में काटे गए पेड़ों का निरीक्षण करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम।
हिसार। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हरियाणा राज्य परिवहन (रोडवेज) हिसार की कार्यशाला परिसर में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को कार्यशाला में पहुंचकर जांच की। टीम को निरीक्षण के दौरान 86 पेड़ों के कटे हुए ठूंठ और 141 नए पौधों के उखाड़े जाने के साक्ष्य मिले।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि काटे गए पेड़ों की लकड़ी का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है और उसे खुर्द-बुर्द किए जाने की आशंका है। इससे सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


सुनैना ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद कार्यशाला परिसर में पेड़ों की कटाई की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि रोडवेज विभाग ने वन विभाग से अनुमति मांगी थी, लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों के कारण अनुमति नहीं दी गई थी। चंडीगढ़ मुख्यालय से भी पेड़ काटने की मंजूरी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक ने जांच टीम को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार कंपनी की ओर से पेड़ों की कटाई की गई थी। मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। टीम की ओर से कहा गया है कि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed