फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   82years old Ompati won gold medal in javelin throw

82 साल की ओमपति ने फिर दिखाया दम, साढ़े 11 मीटर दूर भाला फेंक जीता सोना

Mon, 30 Dec 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
82years old Ompati won gold medal in javelin throw
स्वर्ण पदक विजेता ओमपति। - फोटो : Hisar
अर्बन एस्टेट में रहने वाली 82 वर्षीय ओमपति ने जहां एक ओर शनिवार को शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था, वहीं रविवार को भी ओमपति ने साढ़े 11 मीटर दूर भाला फेंक स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। खास बात रही कि दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में ओमपति ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिए। वहीं उनके पति रघबीर ने 75 से अधिक आयु वर्ग में भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। एसोसिएशन की ओर से सभी विजेताओं को पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 80 से ऊपर आयु वर्ग में पंचकूला से गुरबचन सिंह ने 200 मीटर रेस, लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं 40 से ऊपर आयु वर्ग में एचएयू से कमलदीप नैन ने पांच किलोमीटर वॉक में स्वर्ण, हिसार से जीतेंद्र सिंह ने रजत और पवन कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। इसी प्रकार 80 से ऊपर आयु वर्ग में हिसार की नवदीप कॉलोनी निवासी डॉ. आरके सांगवान ने पांच किलोमीटर वॉक में स्वर्ण पदक जीता। 35 से ऊपर आयु वर्ग में चरखी दादरी की निर्मला ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण और हिसार की मुकेश देवी ने रजत पदक जीता हासिल किया। 40 से ऊपर आयु वर्ग में भिवानी से मनोज कुमारी ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण तो हिसार से सुमन शर्मा ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार 65 से ऊपर आयु वर्ग में भाला फेंकने में सोनीपत के ब्रह्मदेव ने स्वर्ण और रोहतक के रघबीर दहिया ने रजत पदक जीता। वहीं 60 से ऊपर आयु वर्ग में भिवानी के जयसिंह ने भाला फेंक, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

40 से ऊपर आयु वर्ग में हिसार से संदीप ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण तो वहीं एचएयू से योगेंद्र हुड्डा ने रजत पदक जीता। 65 से ऊपर आयु वर्ग में पानीपत से बलवान सिंह ने स्वर्ण और बहादुरगढ़ से दयानंद ने रजत पदक हासिल किया। 70 से ऊपर आयु वर्ग में हिसार से जोगीराम ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण तो वहीं भीम सिंह हुड्डा ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 से ऊपर आयु वर्ग में हिसार की अमरदीप कॉलोनी निवासी सुंदर सिंह ढिल्लो ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता। इसी प्रकार 45 से ऊपर आयु वर्ग में भिवानी की उर्मिला ने भाला फेंक स्वर्ण पदक जीता। वहीं भिवानी की नीलम दूसरे स्थान पर रही। 45 से ऊपर आयु वर्ग में महाबीर स्टेडियम की कोच सुनीता फौगाट ने 100 मीटर रेस और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस अवसर पर मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया, हरियाणा के प्रधान डॉ. भीम सैन, महासचिव चरणजीत सिंह सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

जीजेयू के पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार और उनकी पत्नी ने जीते पदक
वहीं प्रतियोगिता में जीजेयू के पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार बलवीर सिंह ने तीन कांस्य पदक जीते तो वहीं उनकी पत्नी संतोष रोहिल्ला ने भी तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार बलवीर सिंह ने 65 से ऊपर आयु वर्ग में पांच किलोमीटर वॉक, लॉन्ग जंप और 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीते, वहीं उनकी पत्नी संतोष रोहिल्ला ने पांच किलोमीटर, 200 मीटर रेस और भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed