फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उगालन के राजकीय विद्यालय का परीक्षा केंद्र और उमरा सेंटर में 12वीं की हिंदी का पेपर रद्द

उगालन के राजकीय विद्यालय का परीक्षा केंद्र और उमरा सेंटर में 12वीं की हिंदी का पेपर रद्द

Sun, 10 Mar 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
उगालन के राजकीय विद्यालय का परीक्षा केंद्र और उमरा सेंटर में 12वीं की हिंदी का पेपर रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार/नारनौंद/हांसी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के हिंदी विषय का पेपर विद्यार्थियों के साथ आने वाले बाहरी तत्वों के कारण दो सेंटरों पर फिर से रद्द हो गया। जहां दो सेंटरों पर पेपर रद्द हुआ वहां एक तो सेंटर को ही रद्द कर दिया गया।
नारनौंद उपमंडल के गांव उगालन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाहरी हस्तक्षेप व परीक्षा में नकल के चलते परीक्षा व परीक्षा केंद्र दोनों ही रद्द कर दिए हैं। वहीं हांसी के उमरा गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें भी एसडीएम फ्लाइंग ने पेपर में नकल चलने व बाहरी हस्तक्षेप करने के कारण परीक्षा रद्द कर दी। उगालन में भिवानी बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने स्वयं परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। चेयरमैन दोपहर करीब तीन बजे उगालन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। जब उन्होंने स्कूल का माहौल देखा तो बाहरी हस्तक्षेप के चलते तुरंत उगालन के परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया और शनिवार को हुए हिंदी विषय के पेपर को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब उगालन सेंटर पर सिर्फ एक ही पेपर होगा
उगालन स्कूल का बोर्ड रद्द करते हुए चेयरमैन ने कहा कि अब सोमवार को दसवीं कक्षा का ही हिंदी विषय का पेपर इस केंद्र में होगा। बाकी आगे के सभी पेपर हांसी के पीसीएसडी स्कूल में होंगे। पेपर पूरा होने के बाद दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को इसके बारे में अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 17028 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 13 की बनी यूूएमसी
जिले में शनिवार को 79 परीक्षा केंद्रों पर 17028 विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। जिसमें दो जिले में 13 नकलची पकड़े गए। नकल पकड़ने के जुर्म में इनके खिलाफ यूएमसी बनाई गई। रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को दसवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर आयोजित करवाया जाएगा।

वर्जन
उगालन व उमरा गांव में बाहरी हस्तक्षेप बहुत ज्यादा था। जिसके चलते उगालन के सेंटर व परीक्षा दोनों को रद्द कर दिया है। उमरा गांव में पेपर को रद्द कर किया गया है। नकल रहित परीक्षा के संचालन को देखते हुए उगालन सेंटर अब पीसीएसडी हांसी कर दिया गया है। लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बक्शा नहीं जाएगा।

- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

वर्जन
उगालन के परीक्षा केंद्र में शनिवार को बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करने पहुंची थी। परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप के चलते पेपर व परीक्षा केंद्र को रद्द किया गया है। गांव की पंचायत व ग्रामीणों का हमें कोई सहयोग नहीं मिला।
- तीर्थ सिंह, सुपरिंटेंडेंट, परीक्षा केंद्र, उगालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed