फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आज हो सकती है सब्जी मंडी में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई

आज हो सकती है सब्जी मंडी में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई

Fri, 11 Jan 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
आज हो सकती है सब्जी मंडी में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई
आज हो सकती है सब्जी मंडी में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन

हिसार। सब्जी मंडी में अवैध दुकानों और बिना लाइसेंस चलने वाली दुकानों के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में वीरवार को मार्केट कमेटी के चेयरमैन महाबीर जांगड़ा मंडी पहुंचे और उन्होंने सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन सदस्यों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने मंडी में चल रही अवैध दुकान और बिना लाइसेंस चलने वाली दुकानों के संचालकों को कहा कि वे आज अपना अवैध कारोबार बंद कर दें। कल किसी को भी सुनवाई का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

दूसरी ओर आढ़ती यूनियन के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा साफ तौर पर मंडी चेयरमैन और सचिव को अवैध दुकानें और बिना लाइसेंस चलने वाली दुकानों को हटाने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्हें फोर्स उपलब्ध कराने की भी बात कही थी। यूनियन के प्रधान सुरेश जुनेजा ने कहा कि बिना लाइसेंस और अवैध रूप से चल रही दुकानों के कारण उनका व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, वीरवार को 48 घंटे हो चुके हैं। जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों में इस बात को लेकर रोष है और शुक्रवार को भी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे और 13 जनवरी को सीएम को हिसार आने पर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed