फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छह दिन तक गीता जयंती महोत्सव के लिए स्पेशल बस चलाएगा रोडवेज प्रशासन

छह दिन तक गीता जयंती महोत्सव के लिए स्पेशल बस चलाएगा रोडवेज प्रशासन

Wed, 12 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
छह दिन तक गीता जयंती महोत्सव के लिए स्पेशल बस चलाएगा रोडवेज प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रोडवेज प्रशासन की ओर से कुरुक्षेत्र में शुरू हुए गीता जयंती महोत्सव के लिए वीरवार से छह दिन तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। रोजाना एक बस हिसार और एक बस हांसी बस स्टैंड से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना की जाएगी। यही बस श्रद्धालुओं को वापस भी लेकर आएगी। इस स्पेशल बस में श्रद्धालुओं से आधा किराया ही लिया जाएगा। जिला प्रशासन के आदेशों पर हिसार रोडवेज डिपो प्रशासन द्वारा दो बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों पर बाकायदा गीता जयंती महोत्सव का बैनर भी लगेगा ताकि अन्य सवारियों को स्पष्ट जानकारी मिल सके।
अभी टाइम को लेकर आदेशों का इंतजार
डिपो अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन ने हिसार-हांसी से एक-एक बस चलाने की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। मगर अभी शेड्यूल नहीं बनाया गया है। बसों को किस समय चलाना है, इसके लिए आदेशों का इंतजार है। जो भी समय जिला प्रशासन निर्धारित करेगा, उसी समय के मुताबिक बसों को कुरुक्षेत्र रूट पर रवाना कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार एक राउंड में दोनों बसों में 100 से अधिक श्रद्धालु कुरुक्षेत्र जा सकेंगे।
विज्ञापन

आज से कुरुक्षेत्र में विधिवत शुरुआत
हर साल कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाता है। इस बार वीरवार 13 दिसंबर से कुरुक्षेत्र में इस महोत्सव का विधिवत आगाज होगा। शुभारंभ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इस महोत्सव का 18 दिसंबर को समापन समारोह होगा। इसलिए डिपो प्रशासन द्वारा 13 से 18 दिसंबर तक स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से एक बस हिसार से और एक बस हांसी बस स्टैंड से चलाने के आदेश मिले हैं। इसकी व्यवस्था कर दी गई है। इन बसों का समय निर्धारित करने के लिए अभी आदेशों का इंतजार है।
-अरविंद शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed