फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्र हितों के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

छात्र हितों के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
छात्र हितों के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। बुधवार को जीजेयू के गेट पर परिषद सदस्यों ने छात्र हित के मुद्दों को लेकर प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। परिषद सदस्यों ने सरकार की छात्र विरोधी नीतियों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के चलते गेट के पास पुलिस बल भी तैनात रहा। बाद में तहसीलदार विनय कुमार ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और छात्रों की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
-------
आने वाले समय में विस घेराव भी करेंगे
प्रदर्शन को प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज, विभाग संयोजक मनोज भार्गव, जिला संयोजक विजय देपल,
जीजेयू अध्यक्ष गोल्डी कालरा, नगर मंत्री राघव लाहौरिया, छात्रा प्रमुख पिंकी लूथरा ने संबोधित किया। प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज ने कहा कि सरकार यह न भूले कि जिस सत्ता की गद्दी पर बैठे हुए हैं, वो इन युवाओं के वोट की ही देन है। इसलिए छात्र हितों के मुद्दों को लेकर सोई हुई सरकार अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि आज छात्र विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि छात्र हितों के तमाम मुद्दों पर सरकार अपना रुख स्पष्ट करें, नहीं तो आने वाले समय में सरकार उसके परिणाम भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद विधानसभा का घेराव भी करेगी।
विज्ञापन

लैपटॉप देने के वादे को भूली सरकार
जीजेयू इकाई अध्यक्ष गोल्डी कालरा ने कहा कि तमाम छात्रों को लैपटॉप देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद सभी वादे भुला दिए हैं। वहीं गरिमा कुमारी ने बताया कि आज विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा प्रमुख मुद्दा है। मगर सरकार का उस तरफ कोई ध्यान नहीं है। तहसीलदार द्वारा आश्वासन देने के बाद परिषद सदस्यों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर ज्ञानीराम, माधव नागपाल, लोकेश, सौरभ, सपना, मनीष गर्ग, शुभम सैनी, शिवम तोमर, रवि, नगर सहमंत्री रूपेश व प्रवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed