{"_id":"5a7a06424f1c1bb1208b7bd3","slug":"81517946433-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल के बाहर हंगामा....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल के बाहर हंगामा....
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जन स्वास्थ्य क्रांति आंदोलन के सदस्य मंगलवार को कुछ मांगों को लेकर डाबड़ा चौक पर निजी अस्पतालों के सामने धरने पर बैठ गए। इन लोगों ने एक चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। चिकित्सक की पत्नी डॉक्टर ने भी बाहर आकर अपने पति के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। हंगामा बढ़ने पर एसएचओ और एसडीएम परमजीत सिंह ने मामला शांत कराया।
जन स्वास्थ्य क्रांति आंदोलन संगठन के सदस्य दलजीत पंघाल के नेतृत्व में मंगलवार को डाबड़ा चौक स्थित दो निजी अस्पताल के सामने बैठकर धरना शुरू कर दिया। माइक लगाकर चिकित्सक डॉ. कपिल जैन का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद इस चिकित्सक की पत्नी डॉ. मेधा बाहर आ गईं। उन्होंने अपने पति के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। महिला चिकित्सक के साथ अस्पताल का स्टाफ भी बाहर आ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। डॉ. मेधा ने कहा कि अस्पताल के बाहर लाउड स्पीकर लगाकर मरीजों को परेशान किया जा रहा है। दलजीत पंघाल लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने इस तरह का हंगामा किया था।
भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा
हंगामा बढ़ने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएचओ मनदीप सांगवान ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने धरना खत्म करने की लिए कहा। साथ ही चिकित्सक पक्ष को भी अंदर अस्पताल में जाने के लिए कहा। चिकित्सक पक्ष ने कहा कि हम भी ऐसे लोगों के खिलाफ डाबड़ा चौक जाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम बोले, माइक की अनुमति किससे ली
बाद में एसडीएम परमजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए अपना मांग पत्र दो। हम इस बारे में सरकार को भेजेंगे। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से माइक की अनुमति के बारे में पूछा। इस पर दलजीत पंघाल ने कहा कि हमने माइक का प्रयोग नहीं किया।
आज 12 बजे फिर करेंगे प्रदर्शन : पंघाल
दलजीत पंघाल ने माइक से कहा कि हम प्रशासन के अनुरोध पर आज का प्रदर्शन स्थगित करते हैं। बुधवार को 12 बजे बड़ी संख्या में फिर यहां आकर विरोध जताएंगे। अपनी मांगों को पूरा कराने के बाद ही धरना खत्म करेंगे। एसएचओ ने माइक को बंद कराते हुए उसे हटवा दिया।
जन स्वास्थ्य क्रांति आंदोलन संगठन की मांग...
- निजी अस्पतालों के अंदर मेडिकल दुकान बंद की जाए
- दाखिल मरीज की रिपोर्ट ऑनलाइन की जाए
- ओपीडी की फीस कम की जाए
- चिकित्सकों की राउंड फीस कम की जाए
- ऑपरेशन थियेटर में लगे सामान की जानकारी मरीज को दी जाए
- दवाइयों के नाम की बजाए सॉल्ट लिखा जाए
-लैब टेस्ट की फीस घटाकर ट्रस्ट रेट पर की जाए
- हिसार में पीजीआई खोला जाए
- मरीज के प्रति अस्पताल की जवाबदेही लागू करें
दोनों पक्षों ने बनाई वीडियो
प्रदर्शन करने वालों के नारे लगाने के समय की वीडियो बना ली। प्रदर्शनकारियों ने भी अस्पताल प्रशासन के सदस्यों की ओर से की जा रही नारेबाजी का वीडियो बनाया।