फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   81 percent of CM's announcements could not start, says Hissar

सीएम की 81 प्रतिशत घोषणाओं पर नहीं शुरू हो सका काम

Wed, 22 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला Updated Wed, 22 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन

सीएम घोषणाओं पर काम शुरू कराने के लिए मंगलवार को डीसी निखिल गजराज ने मंथन किया। कुल 305 घोषणाओं में अब तक 20 ही पूरी हो सकी हैं। 39 घोषणाएं प्रोग्रेस में हैं। करीब 246 घोषणाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन

डीसी निखिल गजराज ने मंगलवार को सीएम घोषणाओं को लेकर मीटिंग बुलाई। जनवरी माह में सीएम मनोहरलाल ने आदेश दिए थे कि 30 सितंबर 2016 तक की सभी घोषणाओं पर 31 मार्च तक काम शुरू होना चाहिए। सीएम की इस समय तक की 95 प्रतिशत घोषणाओं पर अधिकारी काम शुरू कराना तय करें। ऐसा न होने पर अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन


30 सितंबर 2016 तक जिले में सीएम की 95 घोषणा थी, जिसमें दस को ही अब तक पूरा किया जा सका है। करीब 19 घोषणा पर काम चल रहा है। अन्य 66 घोषणा पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका। सीएम की घोषणा अब तक शुरू न होने के लिए अधिकारियों ने जाट आरक्षण आंदोलन को मुख्य कारण बताया है। अधिकारियों ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन में ड्यूटी होने के कारण इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं करा सके। आधे से अधिक विभाग के अधिकारियों ने अपने मुख्यालय को देरी के लिए जिम्मेदार बताया। मुख्यालय से अब तक मंजूरी न मिलने के कारण काम अटके हुए हैं। डीसी की ओर से भी पत्र लिखे जाने के बावजूूद मुख्यालय से अनुमति नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की कब कितनी घोषणा
29 दिसंबर 2014 - 11 घोषणा
27 जनवरी 2015 - 01 घोषणा
04 फरवरी 2015 - 01 घोषणा
02 अप्रैल 2015 - 01 घोषणा
08 अप्रैल 2016 - 07 घोषणा
20 जून 2016 - 01 घोषणा
07 मई 2016 - 42 घोषणा
13 अगस्त 2016 - 31 घोषणा

विकास रैलियों में 285 घोषणाएं
मार्च 2016 में हिसार विधानसभा, मई 2016 में नारनौंद विधानसभा तथा अगस्त 2016 में बरवाला में विकास रैली में सबसे अधिक घोषणा हुई। सीएम की सबसे अधिक घोषणा विकास रैली की हैं, जिसमें नलवा में 8 नवंबर 2016 को रैली की थी। इसके बाद 12 नवंबर को हांसी में विकास रैली का आयोजन किया। 27 नवंबर को आदमपुर तथा दस दिसंबर को उकलाना में सीएम ने विकास रैली में घोषणाएं की थीं। कुल 305 विकास घोषणाओं में करीब 20 घोषणा ही रैली के अलावा हुई।

बड़ी घोषणाएं अटकी
सीएम मनोहरलाल की ओर से हिसार के पहले दौरे में 29 दिसंबर 2014 को जो एलान किए गए थे। उसमें कुछ प्रोजेक्ट पर अब तक काम भी शुरू नहीं हो सका। शहर से डेयरी शिफ्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, मल्टीलेवल पार्किंग, उकलाना में कॉलेज की घोषणा पर काम शुरू नहीं हो पा रहा।

एडीसी हर दो सप्ताह में लेंगे मीटिंग
डीसी निखिल गजराज ने नवनियुक्त एडीसी अमरजीत मान को सीएम घोषणाओं की प्रोग्रेस रिव्यू के लिए ड्यूटी तय की है। एडीसी अब हर दो सप्ताह में सीएम अनाउंसमेंट को लेकर मीटिंग करेंगे। अधिकारियों से उनके विभाग की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेंगे।


आज प्रधान सचिव लेंगे बैठक
बुधवार को सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता मंडल स्तर पर बैठक लेंगे, जिसमें हर जिले के प्रोजेक्ट को लेकर रिव्यू किया जाएगा। सीएम अनाउंसमेंट, सीएम विंडो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, म्हारा गाम जगमग गाम सहित अन्य योजनाओं पर सभी डीसी अपनी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed