{"_id":"6a4a9db215e130cae80fa980","slug":"7782-lakh-rupees-approved-for-road-construction-hisar-news-c-21-hsr1005-904470-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सड़क निर्माण के लिए 77.82 लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सड़क निर्माण के लिए 77.82 लाख रुपये स्वीकृत
Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बरवाला। क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मोती लुहार वाली गली से गवर्नमेंट कॉलेज मार्ग और पुरानी अनाज मंडी तक सड़क निर्माण के एक हिस्से के लिए 77.82 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। सड़क के शेष हिस्से का निर्माण नगर परिषद की ओर से कराया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि सड़क बनने से नगरवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को गवर्नमेंट कॉलेज, तहसील और अन्य सरकारी संस्थानों तक पहुंचने के लिए सीधा एवं सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र कार्य आवंटित कर समयबद्ध ढंग से सड़क निर्माण पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
नगर परिषद करेगी शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क का सुंंदरीकरण
बरवाला। शहर के अनाज मंडी मार्ग पर स्थित शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क के रख रखाव की जिम्मेवारी नगर परिषद को सौंपी गई है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क का बेहतर रखरखाव के साथ साथ सुंंदरीकरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद पार्क के रखरखाव एवं सुंंदरीकरण की यह जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंप दी गई है। पार्क का स्वामित्व मार्केट कमेटी के पास ही रहेगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से पार्क का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित होगा जिससे नागरिकों को स्वच्छ, आकर्षक और बेहतर सार्वजनिक पार्क की सुविधा मिलेगी।