फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   77.35 lakh rupees fraud on name of investment

कंपनी में निवेश के नाम पर की 77 लाख 35 हजार 505 रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 30 Aug 2020 05:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
77.35 lakh rupees fraud on name of investment
हिसार। शहर निवासी एक व्यापारी व उसके दोस्त से कंपनी में निवेश के बहाने कंपनी के एमडी और एजेंट ने 77 लाख 35 हजार 505 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले की शिकायत सेक्टर-13 निवासी व्यापारी देशपाल सिंह ने मंडोलियन ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सुधीर राव व सोमवीर पूनिया के खिलाफ दी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि 12 मई 2019 को मंडोलियन ज्वैलर्स प्रा.लि. का कमीशन एजेंट उन्हें उनके आवास पर मिलने के लिए आया। यहां पर एजेंट ने मंडोलियन ज्वैलर्स प्रा.लि. की गोल्ड व्यापार डॉट कॉम के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस दौरान एजेंट ने बताया कि इस संबंधी कार्यालय गुरुग्राम के शीतला माता रोड सेक्टर-5 में एसबीआई शाखा के ऊपर है और रीजनल कार्यालय हिसार के मॉडल टाउन में है। इस दौरान एजेंट ने देशपाल को गोल्ड व्यापार डॉट कॉम में निवेश के बारे में उन्हें जानकारी दी और एमडी सुधीर राव से फोन पर बात करवाई। देशपाल ने बताया कि एजेंट पर भरोसा कर उन्होंने मंडोलियन ज्वैलर्स प्रा.लि. के एजेंट सोमवीर पूनिया को मई 2019 को ढाई लाख रुपये नकद दे दिए। इसके कुछ दिन बाद एमडी सुधीर राव ने हिसार आकर देशपाल से मुलाकात की। देशपाल ने बताया कि एजेंट की बातों पर भरोसा कर देशपाल ने अपने दोस्तों के रिश्तेदार राजेश मलिक से मुलाकात की। इस दौरान राजेश मलिक ने जुलाई 2019 को मंडोलियन ज्वैलर्स प्रा.लि. के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद देशपाल ने भी अगस्त 2019 को 5 लाख रुपये जमा करवाए। देशपाल ने बताया कि इसके बाद लगातार एमडी सुधीर राव व एजेंट सोमवीर से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन लंबे समय बाद संपर्क हो सका। देशपाल ने बताया कि इस दौरान एमडी सुधीर राव ने उन्हें कहा कि उन्हें 10 से 20 लाख रुपये निवेश करने होंगे। तभी कमीशन व सोना मिलेगा। विरोध किया तो देशपाल को कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उससे व उसके दोस्त से उक्त आरोपियों से मई 2019 से अगस्त 2019 तक कुल 77 लाख 35 हजार 505 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में पुलिस ने देशपाल की शिकायत पर सोमवीर पूनिया और सुधीर राव के खिलाफ धारा 420 व 406 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed