{"_id":"68c9c24a7e248e5b8703bf70","slug":"76-complaints-of-hsvp-pending-on-cm-window-eminent-person-gave-three-days-ultimatum-hisar-news-c-21-hsr1005-711760-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीएम विंडो पर एचएसवीपी की 76 शिकायतें लंबित, एमिनेंट पर्सन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीएम विंडो पर एचएसवीपी की 76 शिकायतें लंबित, एमिनेंट पर्सन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
हिसार। सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण तेजी से करने के लिए एमिनेंट पर्सन प्रवीण जैन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया है। मंगलवार को आयोजित बैठक में उन्होंने सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों की रिपोर्ट तलब की। अधिकारियों की ओर से दी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि करीब 76 शिकायतें अब तक लंबित हैं।
इनमें कुछ शिकायतें वर्ष 2020 से ही लंबित चल रही हैं। ज्यादातर शिकायतें अतिक्रमण से जुड़ी हुई हैं। प्रवीण जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीन दिन के भीतर सभी लंबित शिकायतों का समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अगले सप्ताह सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनकी शिकायतों के बारे में सीधे बातचीत करेंगे।