फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   75 thousand rupees looted from salesman at petrol pump

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटे 75 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
75 thousand rupees looted from salesman at petrol pump
हिसार। सलेमगढ़ गांव में विद्या फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन से रविवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखा 75 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक हिसार के सैनियान मोहल्ला निवासी वेदांकुर सैनी ने बताया कि बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर केबिन में मौजूद सेल्समैन से 75 हजार की नकदी लूट ली। सेल्समैन काबरेल निवासी साहिल ने बताया कि शाम करीब सात बजे पेट्रोल पंप के दफ्तर में अकेला बैठा। उस दौरान बाइक पर दो युवक आए और पिस्तौल तान दी। उन्होंने कहा कि जितने रुपये हैं सार दे दे नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपी 75 हजार रुपये लूट फरार हो गए।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारियों से बैठक कर आगामी रणनीति बनाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed