फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोहतक को हिसार समझ तीन दिन से घूम रहे व्यक्ति को सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुंचाया घर

रोहतक को हिसार समझ तीन दिन से घूम रहे व्यक्ति को सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुंचाया घर

Fri, 29 Mar 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
रोहतक को हिसार समझ तीन दिन से घूम रहे व्यक्ति को सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुंचाया घर
हिसार। हिसार को रोहतक समझकर एक व्यक्ति पिछले तीन दिनों से हिसार में घूम रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता रवि ताखर ने जब व्यक्ति को कैंप चौक पर परेशान हालत में बैठे देखा तो उन्हें शंका हुई कि जरूर यह व्यक्ति किसी परेशानी में बेघर और असहाय हालत में घूम रहा है। उन्होंने व्यक्ति से बातचीत शुरू की तो उसने बताया कि वह रोहतक का रहने वाला है और इस वक्त रोहतक में ही है। जिस पर रवि ताखर ने कहा कि यह रोहतक नहीं, हिसार है, लेकिन व्यक्ति जिद्द करता रहा। उसकी बातों से लग रहा था कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। धीरे-धीरे रवि ताखर ने उससे परिवार व संपर्क सूत्र संबंधी जानकारी हासिल की और उनके घर पर फोन मिलाया। घर पर व्यक्ति की बेटी ने फोन उठाया तो उसने बताया कि उसके पिता जी पिछले तीन-चार दिनों से घर से लापता हैं और उनके परिवार ने उन्हें सभी जगह तलाश कर लिया, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद रवि ताखर से संपर्क कर व्यक्ति के रिश्तेदार उसे लेने हिसार आए। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने अपनी बेटी की शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed