फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिग्गजों की साख बचाने का जिम्मा महिलाओं के सिर

दिग्गजों की साख बचाने का जिम्मा महिलाओं के सिर

Thu, 13 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
दिग्गजों की साख बचाने का जिम्मा महिलाओं के सिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम चुनाव में इस बार दिग्गजों की साख बचाने का जिम्मा महिलाओं के सिर पर रहेगा। पूर्व मंत्री से लेकर पूर्व विधायक और निगम के पुराने दिग्गजों ने भी इस बार घर की महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं राजनीतिक घरानों का दबदबा कायम रखने की चुनौती भी महिला उम्मीदवारों के सामने बनी हुई है। इसीलिए मेयर से लेकर वार्ड पार्षद के उम्मीदवारों की जिम्मेदारी बढ़ी हुई है। इस बार 44 महिला राजनीति में भाग्य आजमा रही हैं। इसमें तीन मेयर के लिए, जबकि 41 वार्ड पार्षद बनने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
गौरतलब है कि पिछली बार भी शहर की मेयर महिला बनी थीं। शहर की पहली मेयर बनने का गौरव शकुंतला राजलीवाला को प्राप्त हुआ था। उनके अलावा सात और महिला पार्षद चुनी गई थी।
विज्ञापन


रेखा ऐरन - वार्ड नंबर 20 की पूर्व पार्षद रेखा ऐरन को इस बार पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और कुलदीप बिश्नोई की ओर से मेयर पद का संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया है। रेखा ऐरन पर इन दोनों राजनीतिक घरानों की साख बचाने का बड़ा जिम्मा है। रेखा ऐरन साल 2013 के नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 20 से पार्षद चुनी गई थीं। उनके पति हनुमान ऐरन इनेलो सरकार में नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा सैनी - पूर्व मंत्री चौ. हरिसिंह सैनी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का पूरा जिम्मा उनकी पुत्रवधू रेखा सैनी पर ही है। रेखा सैनी इस बार मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा रही हैं। साल 2013 के निगम चुनाव में वह वार्ड नंबर 4 से पार्षद चुनी गई थीं।

ज्योति महाजन - वार्ड नंबर 5 से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश महाजन के परिवार से ज्योति महाजन भाजपा की ओर से पार्षद पद की उम्मीदवार बनाई गई है। ज्योति के पति भीम महाजन 2013 में इसी वार्ड से पार्षद चुने गए थे। इसके बाद उन्हें डिप्टी मेयर भी बनाया गया था। अब पार्षद बनकर परिवार का राजनीतिक महत्व बनाए रखने की जिम्मेदारी ज्योति के कंधों पर है।

अमिता सिंह - वार्ड नंबर 13 से पार्षद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में टोहाना हलके के पूर्व विधायक चौधरी मनफूल सिंह की पुत्रवधू अमिता सिंह मैदान में है। अमिता सिंह के पति उदयवीर सिंह मिंटू साल 2013 में इसी वार्ड से निगम पार्षद चुने गए थे। इस बार अपने परिवार की राजनीति को बरकरार रखने का दारोमदार अमिता सिंह के कंधों पर है।


डॉ. प्रीति बिदानी - डॉ. प्रीति बिदानी भी वार्ड नंबर 13 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी है। उनके पति डॉ. योगेश बिदानी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। डॉ. बिदानी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। डॉ. योगेश बिदानी भाजपा से मेयर का टिकट भी मांग रहे थे। मगर उसमें बाजी हाथ से निकल गई। बाद में वार्ड 13 से उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया है। अब बिदानी परिवार का वर्चस्व साबित करने की चुनौती डॉ. प्रीति बिदानी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed