फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पेट्रोल पंप पर लूट की विरोध में एकजुट हुए पंप संचालक

पेट्रोल पंप पर लूट की विरोध में एकजुट हुए पंप संचालक

Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूट की विरोध में एकजुट हुए पंप संचालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चौधरीवास पेट्रोल पंप पर 2.65 लाख रुपये की लूट मामले के विरोध में उतरी ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने कैमरी रोड स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सलेमगढ़ की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में एचपीसी, बीपीसी, आईओसी, रिलायंस और ऐसर सहित विभिन्न कंपनियों से संबंधित 30 पेट्रोल पंप डीलर्स ने भाग लिया। पंप संचालकों की मीटिंग की सूचना पर एसपी ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया। एसपी से बातचीत के बाद एसोसिएशन ने 14 अगस्त की पेट्रोल पंपों की हड़ताल 20 अगस्त तक स्थगित कर दी है।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि एसपी के साथ हुई बैठक में दिनोंदिन पेट्रोल पंपों पर बढ़ती आपराधिक और लूटपाट की घटनाओं पर गहरा रोष जताया गया। एसपी ने सभी डीलर्स को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि पुलिस की चार पेट्रोलिंग गाड़ियां पेट्रोल पंपों की सुरक्षा के लिए लगाई जा रही हैं। वहीं सभी पुलिस चौकियों, थानों के नंबर भी सभी पेट्रोल पंपों को उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति पर काबू पाया जा सके। इस आश्वासन के बाद सभी पंप संचालकों ने सर्वसम्मति से 14 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित रखने का फैसला लिया। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर वारदात के आरोपियों को 20 अगस्त तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो पेट्रोल पंप संचालक कोई भी बड़ा फैसला लेने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर अजय, रविश, कर्ण, कर्ण गोदारा, मनोज, दिनेश कैंट, सुभाष शर्मा, विजय, संदीप सिवानी, अमित उकलाना, पवन आदमपुर, संदीप चौधरीवास पंप, मोहित जैन उकलाना, हेमंत, प्रतीक, अरुण, विजय, संजू आदमपुर, तिलक खालसा, वरुण जैन सहित अन्य पेट्रोल पंप डीलर्स मौजूद थे।
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों की आज की हड़ताल 20 तक स्थगित
चौधरीवास पेट्रोल पंप पर लूट मामला : एसपी ने बातचीत के लिए बुलाई पेट्रोल पंप एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed