{"_id":"685eec8aebd8cd092108d09e","slug":"655-students-gave-entrance-exam-for-admission-in-physiotherapy-and-psychology-hisar-news-c-21-hsr1020-655526-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फिजियोथेरेपी व साइकोलॉजी में दाखिले के लिए 655 ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फिजियोथेरेपी व साइकोलॉजी में दाखिले के लिए 655 ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
जीजेयू में प्रवेश परीक्षाओं का निरीक्षण करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई। स्रोत संस्थान
- फोटो : 1
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शुक्रवार को इंटीग्रेटेड बीएससी/बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी साइकोलॉजी व बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय के शिक्षण खंड-7 में बने परीक्षा केंद्र में इंटेग्रेटिड बीएससी/बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी साइकोलॉजी कोर्स में दाखिले के लिए 248 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। इस कोर्स में दाखिले के लिए 294 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस भवन में बने परीक्षा केंद्र में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स में दाखिले के लिए 407 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस कोर्स में दाखिले के लिए 519 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिश्नोई ने परीक्षाओं के संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। विश्वविद्यालय में निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।
साइकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बीएससी/बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी साइकोलॉजी में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 3 जुलाई को होगी। फिजियोथेरेपी विभाग की अध्यक्षा प्रो. जसप्रीत कौर ने बताया कि बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 4 जुलाई को होगी। संबंधित विद्यार्थी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सभी दस्तावेज साथ लेकर आएं।