{"_id":"5ad253104f1c1b390a8b4930","slug":"61523733264-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन डालने का काम शुरु, लोग बोले थैंक्यू अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन डालने का काम शुरु, लोग बोले थैंक्यू अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुराने शहर के बूस्टिंग स्टेशन को स्कॉडा जल घर से जोड़ने के लिए पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। सिटी थाना रोड की ओर से ठेकेदार ने जेसीबी की सहायता से खुदाई शुरू करवाई, साथ ही पाइप लाइन भी डाली जा रही है। ठेकेदार ने करीब एक सप्ताह में पाइप लाइन डालने का काम पूरा करने का दावा किया है। करीब 50 हजार आबादी से संबंधित समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए लोगों ने अमर उजाला का आभार भी जताया।
सिटी थाने के सामने स्थित बूस्टिंग स्टेशन की सप्लाई को स्काडा जल घर से जोड़ने के लिए पाइप लाइन बिछाने की नगर निगम प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग को एनओसी नहीं दी गई थी। इसके बाद लोगों के संघर्ष को अमर उजाला ने आठ अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आखिरकार एनओसी मिलने के बाद अब काम शुरू हो गया है।
इसी महीने बूस्टिंग स्टेशन में आएगा पानी
ठेकेदार मंदीप पूनिया ने बताया कि पाइप लाइन डालने का काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बूस्टिंग स्टेशन की सप्लाई को स्कॉडा जल घर से जोड़ दिया जाएगा, जिससे इसी महीने से पुराने शहर के बूस्टिंग स्टेशन को स्कॉडा जल घर से पानी सप्लाई दी जा सकेगी। इसका लोगों को बड़ा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। इससे 50 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। अमर उजाला ने पुराने शहर की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान दिलाने का काम किया है। इसके लिए सभी अमर उजाला के आभारी रहेंगे।
-मुकेश बंसल, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड नंबर 2