फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एडीसी के औचक निरीक्षण में जनस्वास्थ्य विभाग में एसडीओ सहित 9 लोग मिले गैर हाजिर

एडीसी के औचक निरीक्षण में जनस्वास्थ्य विभाग में एसडीओ सहित 9 लोग मिले गैर हाजिर

Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
एडीसी के औचक निरीक्षण में जनस्वास्थ्य विभाग में एसडीओ सहित 9 लोग मिले गैर हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीसी एएस मान ने वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर एसडीओ सहित नौ कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा भेजी है। हाजरी रजिस्टर में कर्मचारियों की गैर हाजरी लगाई गई है।
एडीसी एएस मान ने वीरवार सुबह नौ बजे कैमरी रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता और डिविजन नंबर-1 के उपमंडल अभियंता के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के गेट पर पांच मिनट इंतजार किया। इसके बाद 9 बजकर दस मिनट पर अंदर जाकर मुआयना किया। सवा 9 बजे कर्मचारियों की सीट देखकर उनकी गैरहाजिरी लगाना शुरू की। यहां जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन केके गिल नौ बजे कार्यालय में मिले। यहां नौ कर्मचारी गायब मिलने पर उनकी रजिस्टर में गैरहाजिरी लगाई। देरी से पहुंचे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा इन विभागों के वित्तायुक्त से की गई है। देरी से आए कर्मचारियों ने कई तरह से बहाने सुनाए।
विज्ञापन

ये मिले गैरहाजिर
जन स्वास्थ्य विभाग के डिविजन नंबर-1 के उपमंडल अभियंता केएल पाहवा, लिपिक विजय सिंह, लिपिक धीरज, आशुलिपिक नीलम रानी, मीटर रीडर विनोद कुमार, स्टोर कुली बबलू, कीमैन सुनील, बेलदार संतोष कुमारी, सफाई कर्मी इंदिरा देवी आदि गैरहाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। नौ कर्मचारी और अधिकारी गैरहाजिर मिले हैं। संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
-एएस मान, अतिरिक्त उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed