फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राष्ट्रीय स्केटिंक प्रतियोगिता का समापन, पंजाब ने जीती रोड रेस की ओवरऑल ट्राफी

राष्ट्रीय स्केटिंक प्रतियोगिता का समापन, पंजाब ने जीती रोड रेस की ओवरऑल ट्राफी

Mon, 04 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्केटिंक प्रतियोगिता का समापन, पंजाब ने जीती रोड रेस की ओवरऑल ट्राफी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार
महाबीर स्टेडियम में चल रही तीसरी राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन देश भर से आठ राज्यों से करीब 100 खिलाड़ियों ने रोड रेस में भाग लिया। सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर वर्ग लड़के व लड़कियों की स्केटिंग की रोड रेस प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता रविवार सुबह 9 बजे शुरू हुई। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा करवाया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम
दूसरे दिन रोड रेस प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें पंजाब की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रोड रेस की ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया। दूसरा स्थान हरियाणा की टीम ने प्राप्त किया व तीसरा स्थान कर्नाटक की टीम ने प्राप्त किया। स्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर फेडरेशन के महासचिव अजय सोनी, अयोजक सचिव दीपक कोहाड़, मुकेश वकील, नीरज, सचिन लोरा, नमिता ओबरॉय, मंजू, कर्ण सिंह, पूूजा पूनिया मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन


अंडर 10 आयु वर्ग में इनलाइन लड़कियों में सारा हुड्डा प्रथम
अंडर 10 आयु वर्ग में इनलाइन लड़कियों में सारा हुड्डा ने पहला व हरसिल जुनेजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 10 आयुवर्ग लड़कों में हरमन जोत ने पहला व गौरव महाजन ने दूसरा तथा नितिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 आयुवर्ग इनलाइन लड़कियों में निर्मती ने पहला व उर्वशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 आयु वर्ग क्वार्ड लड़कों में लोकेश ने पहला, गुरेंदर ने दूसरा व पुष्प ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 आयुवर्ग इनलाईन में वंशदीप ने पहला, रविंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व नवनीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र व कर्नाटक के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed