{"_id":"5a1f0e154f1c1b87698bec98","slug":"61511984661-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा के साथ हरियाणा का फाईनल मुकाबला 30 नवबंर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा के साथ हरियाणा का फाईनल मुकाबला 30 नवबंर को
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
राष्ट्रीय स्तर पर उड़ीसा में चल रही अंडर-17 फुटबाल की स्कूली खेल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। वीरवार को हरियाणा की टीम का फाइनल मुकाबला उड़ीसा के साथ होगा।
नेशनल स्तर पर पहुंची हरियाणा की टीम में जिला के गांव मंगाली की चार लड़कियां रेनू, मोना, आरती व सचिना दमदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की टीम को फाइनल तक पहुंचाया है। टीम में हिसार की चार लड़कियों के अलावा भिवानी के अलखपुरा की चार लड़कियां हैं। इसके अलावा दो लड़की सिरसा के जोधका गांव की हैं। एक लड़की जींद और दो लड़की रोहतक के निंदाना गांव की हैं। इसके अलावा झज्जर, गुरुग्राम, फतेहाबाद के सदलपुर की एक- एक लड़की भी टीम में है। पिछले वर्ष भी मंगाली गांव की लड़कियों के शानदार प्रदर्शन से हरियाणा की अंडर 17 आयुवर्ग की टीम ने नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मंगाली की टीम ने सुब्रतो कप हासिल किया था।
टीम ने सबसे पहले झारखंड के साथ लीग मैच खेला जिसमें हरियाणा की टीम 2-1 से विजेता रही। दूसरे लीग मैच में उड़ीसा को 2-1 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल मैच मध्यप्रदेश की टीम के साथ हुआ जिसमें हरियाणा 6-0 से विजेता बना। सेमीफाइनल मैच केरल के साथ हुआ जिसमें हरियाणा की टीम 1-0 से जीता।
विज्ञापन
--------
इंडियन वूमन लीग में मचाई मंगाली की लड़कियों ने धूम
कोल्हापुर महाराष्ट्र में चल रही फुटबाल की इंडियन वूमन लीग प्रतियोगिता में मंगाली गांव की चार लड़कियों का चयन हुआ है। चारों लड़कियां जम्मू-कश्मीर की टीम में खेल रही हैं। इनमें ममता, पुष्पा, परीक्षा, ममता शामिल हैं। चारों होनहार खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। इंडियन वूमेन लीग प्रतियोगिता की अब तक की बेस्ट स्कोरर चल रही है। जम्मू कश्मीर की सीएम मुफ्ती महबूबा ने इस टीम को बधाई देते हुए जीत के लिए प्रेरित किया।
अंडर-17 फुुटबाल नेशनल चैंपियनशिप में आज फाइनल खेलेंगी मंगाली की बेटियां
फोटो नंबर 26 व 30 सहित