{"_id":"599c80304f1c1b61038b47f0","slug":"61503428656-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
यूनाइटेड फोर्म ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सभी बैंकों की शाखाओं में हड़ताल के चलते अकेले हिसार शहर में करीब चार सौ से पांच सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
भारतीय स्टेट बैंक के सेक्टर-14 स्थित रीजनल कार्यालय के सामने शहर के सभी बैंकों से कर्मचारी और अधिकारी एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने संसदीय कमेटी को लागू करने, एनपीए की रिकवरी करने, बैंक बोर्ड ब्यूरो को समाप्त करने, सभी पदों पर यथावत नियुक्ति करने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के उप महासचिव जेआर गर्ग ने कहा कि जो बैंकिंग में खर्चा बढ़ाया गया है, उसका सभी बैंक कर्मचारी और अधिकारी विरोध करते हैं। प्रदर्शन को भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी एसोसिएशन के सहायक महासचिव प्रियव्रत ने भी संबोधित किया। इस दौरान शहर की सभी शाखाओं के सचिव और प्रधान उपस्थित रहे। पीएनबी ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी एसके जैन, मनदीप सांगवान, इलाहाबाद बैंक के पदाधिकारी तरसेम अग्रवाल, जगदीश नागपाल आदि कर्मचारी नेताओं ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। इस मौके पर राकेश ऐलावादी, राजकुमार पूनिया, बृजमोहन, गीतांशु मुंजाल, एसके जैन, जागृति जंबिका, सीमा, ज्योति, भारती मुंजाल, राकेश सरदाना सहित भारी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो 58 व 59