फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शहर में 11 अवैध निर्माणों को सील करने के आदेश

शहर में 11 अवैध निर्माणों को सील करने के आदेश

Sun, 02 Jul 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
शहर में 11 अवैध निर्माणों को सील करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार
शहर में चल रहे अवैैध निर्माण को लेकर अधिकारी एक्शन मूड में आ गए हैं। निगम कमिश्नर ने छुट्टी पर जाने से पहले देर रात शहर की 11 बिल्डिंग्स सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निगम इन सभी बिल्डिंग को सील करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई करेगा। इसको लेकर निगम अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।
इन बिल्डिंग्स में वो निर्माण भी शामिल हैं, जिनको लेकर निगम अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। हाल ही में पूर्व कैंटीन संचालक ने निगम कमिश्नर को लिखित में शिकायत देकर बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अधिकारियों पर रिश्वत के आरोप लगाए थे। मामले के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, बिल्डिंग मालिक पहुंचे निगम, दिया शपथपत्र
इस मामले के बाद बिल्डिंग मालिक निगम अधिकारियों के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने शपथ पत्र पेश कर किसी भी अधिकारी को इस संबंध में रिश्वत न देने की बात कही है। उन्होंने शपथ पत्र में ये भी लिखा है कि कुछ लोग बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। रिश्वत की बात तथ्यहीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो फाइलें सीलिंग के लिए पुटअप की गई थीं, उन पर कमिश्नर साहब ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इन सभी बिल्डिंग्स के सीलिंग के आदेश जारी हुए हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर में जो भी अवैध निर्माण चल रहे हैं, उनके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी। -अमित कौशिक, नगर अभियंता

वे निर्माण भी शामिल, जिसको लेकर लगे अधिकारियों पर रिश्वत के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed