फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   603 vehicles were checked under the sealing plan, 40 were challaned

Hisar News: सीलिंग प्लान के तहत 603 वाहनों को जांचा, 40 के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
603 vehicles were checked under the sealing plan, 40 were challaned
हांसी। पुलिस जिला हांसी में मंगलवार को शाम छह बजे से रात दस बजे तक सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलेभर में 21 नाके लगाए गए व 603 वाहनों की जांच की गई। नाकाबंदी के दौरान 40 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को 112 बोतल अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसमें यूपी के मोहम्मदाबाद निवासी शिवम से 96 बोतल अवैध शराब बरामद कर बास थाने में मामला दर्ज। ढाणी चदरपुल निवासी अमित से 16 बोतल शराब बरामद कर सदर थाने में अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हर संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीलिंग प्लान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, अपराध के बाद भागने वाले अपराधियों की तत्काल धरपकड़ व आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed