Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   60 percent less rainfall than normal in Hisar causing 80 percent damage to crops

Hisar News: हिसार में सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश से फसलों को 80 प्रतिशत तक नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
60 percent less rainfall than normal in Hisar causing 80 percent damage to crops
हिसार। जिले में फसलाें की स्पेशल गिरदावरी को लेकर जिला राजस्व विभाग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्देश मांगे हैं। एसीएस की ओर से अनुमति मिली तो स्पेशल गिरदावरी की जाएगी। जिले में इस बार सामान्य से करीब 60 प्रतिशत बारिश कम हुई है। जिस कारण फसलों को 50 से 80 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। किसान हिसार को सूखा घोषित कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन में हिसार जिले में इस बार अगस्त व सितंबर महीने में बेहद कम बारिश हुई। अगस्त महीने में 112 एमएम बारिश की तुलना में केवल 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सितंबर महीने में एक एमएम भी पानी नहीं बरसा। पिछले 38 दिन से एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। जिसका सबसे अधिक असर मूंग, ग्वार, बाजरा, कपास की फसल में हुआ। अग्रोहा, बालसमंद, बरवाला, नारनौंद, आदमपुर एरिया में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। आदमपुर, बालसमंद के किसान तहसीलदार को मांगपत्र देकर मुआवजे की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

किसानों ने नारनौंद में सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में भी सूखे के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग उठाई थी। जिस पर सीएम मनोहरलाल ने नुकसान की भरपाई का भरोसा दिलाया था। किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर उपायुक्त के नाम ज्ञापन प्रेषित कर स्पेशल गिरदावरी की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त के निर्देश के अनुसार हमने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त प्रधान सचिव को पत्र लिखकर स्पेशल गिरदावरी के बारे में निर्देश मांगे हैं। फिलहाल हमारी सामान्य गिरदावरी चल रही है, जो 5 अक्टूबर तक पूरी होने की संभावना है। अगर स्पेशल गिरदावरी के आदेश मिले तो उसके साथ ही करा देंगे। - चेतना चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed