फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6 people including father and two sons got burnt in fireworks

Charkhi Dadri News: आतिशबाजी में पिता और दो पुत्रों समेत 6 लोग झुलसे

Mon, 13 Nov 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
6 people including father and two sons got burnt in fireworks
चरखी दादरी। दिवाली पर्व पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मचारी और दमकल विभाग अलर्ट रहा। दिवाली के दिन 53 लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन घुमाकर मदद मांगी। इन लोगों तक दस से 40 मिनट के अंदर मदद पहुंचाई भी गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इमरजेंसी कक्ष में अलर्ट रही। जिले में की गई आतिशबाजी में 6 लोग झुलसे। इनमें एक पिता और उसके दो पुत्रों समेत तीन अन्य लोग हैं। खास बात ये रही कहीं भी आग लगने का मामला दमकल विभाग के संज्ञान में नहीं आया।
विज्ञापन


- ये 6 लोग आतिशबाजी से झुलसे, तीन को रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ा
शहर निवासी संतोष (32) समेत उसके बेटे सौरभ (11) व संदीप (14) आतिशबाजी में झुलस गए। उन तीनों को सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। इसके अलावा दादरी निवासी मनजीत, पैंतावास निवासी विजय पुत्र दीपक और रूदड़ोल निवासी केशा (12) भी पटाखे जलाते समय झुलसने से उपचार करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये... किस विभाग ने क्या की थी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग : इमरजेंसी केस के लिए सिविल अस्पताल में 30 कर्मचारी तैनात रहे। इनमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, एंबुलेंस चालक और ईएमटी शामिल हैं। हालांकि रविवार को कोई इमरजेंसी केस यहां नहीं आया, लेकिन फिर भी स्टाफ ड्यूटी पर तैनात रहा।

पुलिस विभाग : पुलिस विभाग कंट्रोल रूम के फोन दिवाली के दिन दिनभर घनघनाते रहे। अपराध की रोकथाम के लिए 59 टीमें अलर्ट रहीं, लेकिन फिर भी कुछ जगहों से हिंसा और झगड़ों की शिकायतें पुलिस के पास पहुंची। इनमें से कंट्रोल रूम में 53 लोगों ने कॉल कर मदद मांगी।


दमकल विभाग : राहत की बात ये रही कि दिवाली पर जिले में किसी भी जगह आग लगने की सूचना दमकल विभाग के पास नहीं पहुंची। 23 कर्मचारियों में से 16 की तैनाती दादरी में और 7 की बाढड़ा में रही। एक भी आग की घटना नहीं हुई और इसकी पुष्टि दमकल अफसर सचिन कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article