Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6 parks will be developed in Sector-14 Part Two at a cost of Rs 1.43 crore

Hisar News: सेक्टर-14 पार्ट टू में 1.43 करोड़ रुपये से 6 पार्क होंगे विकसित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
6 parks will be developed in Sector-14 Part Two at a cost of Rs 1.43 crore
हिसार। शहर के सेक्टर-14 पार्ट टू के निवासियों को करीब 9 साल बाद पार्कों की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर के पार्कों को विकसित करने के लिए 1.43 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि से सेक्टर के 6 पार्कों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-14 पार्ट टू में आज तक एक भी पार्क को विकसित नहीं किया गया है, जबकि सेक्टर में 6 पार्कों का प्रावधान है। खास बात यह है कि प्लॉट आवंटित करते समय जिन लोगों के प्लॉट पार्क फेसिंग थे, उनसे प्लॉट की 5 से 10 प्रतिशत अतिरिक्त कीमत वसूली गई थी। मगर सेक्टरवासी आज तक प्लॉट की ज्यादा कीमत चुकाकर भी पार्क की सुविधा से वंचित है। इस सेक्टर में करीब एक हजार प्लॉट हैं, जिनमें से करीब 500 प्लॉट पर निर्माण हो चुका है। अभी एचएसवीपी ने इन पार्कों की सिर्फ तारबंदी की हुई है। न पार्कों में हरी-भरी घास है और न ही झूले आदि की सुविधा। मगर अब इन पार्कों की चहारदीवारी बनाई जाएगी। इसके अलावा हरियाली विकसित की जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आगे यह रहेगी प्रक्रिया
फिलहाल अधिकारी टेंडर लगाने के लिए डीएनआईटी (डिटेल नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) तैयार कर रहे हैं। फिर इसे चीफ इंजीनियर की मंजूरी के लिए एचईडब्ल्यू पोर्टल पर अपलोड कर किया जाएगा। उनकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-33 में 4 पार्कों की चहारदीवारी का काम जारी
उधर, सेक्टर-33 में 4 पार्कों की चहारदीवारी का काम जारी है। इन पार्कों की चहारदीवारी के लिए ईंटों की दीवार के साथ ग्रिल भी लगाई जा रही है। अब इन पार्कों में फुटपाथ का निर्माण व हरियाली विकसित करने का काम किया जाएगा, जिसके लिए अलग से टेंडर लगाया जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों ने दो और पार्कों की चहारदीवारी को लेकर करीब 28 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किए हैं। बता दें कि सेक्टर 33 में 9 पार्कों का प्रावधान है।
एचएसवीपी ने 6 पार्कों के लिए एस्टीमेट मंजूर किया है। पार्कों को विकसित करने की सेक्टरवासियों की काफी पुरानी मांग है। आरडब्ल्यूए की तरफ से इस मांग को पूरा करने के लिए कई बार अधिकारियों से लेकर राजनेताओं को ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं। पार्कों के विकसित होने से सेक्टरवासियों को काफी फायदा होगा। - प्रवीण सिंघल, संरक्षक, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-14 पार्ट टू

सेक्टर में 4 पार्कों की चहारदीवारी का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद इन पार्कों में घास लगाना, फुटपाथ बनाना आदि कार्य किए जाएंगे। अधिकारी दो और पार्कों के एस्टीमेट तैयार किए हैं। - डीएस पान्नू, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed