{"_id":"67f6d22a4f77eb54ed059a6d","slug":"5746-metric-tonnes-of-mustard-purchased-in-siwani-mandi-hisar-news-c-21-hsr1020-601878-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सिवानी मंडी में 5,746 मीट्रिक टन सरसों की खरीद, 2,500 एमटी की उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सिवानी मंडी में 5,746 मीट्रिक टन सरसों की खरीद, 2,500 एमटी की उठान
Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सिवानी अनाज मंडी में सरसों की 7,648 मीट्रिक टन की आवक हुई है, जिसमें 5,746 मीट्रिक टन की खरीद निर्धारित समर्थन मूल्य 5,950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है। उन्होंने बताया कि 2,500 मीट्रिक टन की उठान हुई है। गेहूं की 189 मीट्रिक टन को आवक हुई है, जिसमें 128 मीट्रिक टन की खरीद निर्धारित समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल से की है।
एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक किसान को समय पर तुलाई, खरीद व भुगतान की सुविधा मिले। किसानों को किसी भी तरह की कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मार्केट कमेटी के सचिव शिवकुमार ने बताया कि मंडी में फसलों की तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे व स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
फसल की गुणवत्ता जांच के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति और डिजिटल माध्यम से किसान की पहचान व फसल पंजीकरण की प्रक्रिया कराई गई है। भुगतान सीधे किसान के पंजीकृत बैंक खाते में निर्धारित समयावधि में कराया जा रहा है। मंडी परिसर में पेयजल, बिजली, छाया, विश्राम स्थल और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे पंजीकरण उपरांत ही फसल मंडी में लेकर आएं और खरीद की तय प्रक्रिया का पालन करें। मंडी परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।