फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   54 thousand looted by injuring two shopkeepers on the bridge

बंदूक की नोक पर छीने 54 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
54 thousand looted by injuring two shopkeepers on the bridge
हांसी (हिसार)। प्रेम नगर के नजदीक शनिवार देर रात रेलवे पुल पर बंदूक के बल पर धमकाकर दो दुकानदारों से करीब 54 हजार लूटकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार विनोद कुमार, सुनील और सोनू देर रात तोशाम रोड से दुकान बंद करके बाइक से प्रेम नगर की तरफ आ रहे थे। वहां सोनू को छोड़कर विनोद कुमार व सुनील वापस आ रहे थे। वहीं रास्ते में रेलवे पुल पर लगभग 10 युवकों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया और उन पर बंदूक तान दी। बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई कर लगभग 54 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विनोद कुमार ने बताया उसके पर्स में 50 हजार रुपये थे व सुनील के पास लगभग 4 हजार रुपये थे। विनोद कुमार ने बताया एक व्यक्ति के हाथ में बंदूक थी, बाकी युवकों के हाथ में लाठी, डंडे व ईंटें थी। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर हमला कर घायल भी कर दिया। विनोद ने बताया वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। उसके बाद सुनील ने 112 पर कॉल कर सारी जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। विनोद के कमर में ईंट लगी है और सुनील के सिर में चोंटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed