{"_id":"69629cf924c12c209f0c9b8e","slug":"518-pending-deaths-resolved-under-jalsa-e-aam-hisar-news-c-21-hsr1020-788137-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जलसा ए आम के तहत 518 लंबित इंतकाल का निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जलसा ए आम के तहत 518 लंबित इंतकाल का निपटान
Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
हांसी तहसील कार्यालय में इंतकाल दर्ज करते हुए तहसीलदार डॉ़ अनिल बिढ़ान।
हांसी। तहसील कार्यालय में लंबित इंतकाल के निपटान को लेकर हांसी व सिसाय में शिविर लगाया गया। दोनों जगहों पर 518 इंतकालों को मंजूर कर निपटान किए गए। कुल यहां पर 3 हजार इंतकाल लंबित हैं। इस महीने के हर शनिवार को छुट्टी के दिन तहसील कार्यालय में लंबित इंतकाल का निपटान किया जाएगा।
हांसी में जिला सचिवालय के पीछे स्थित तहसील कार्यालय व सिसाय में चौपाल पर इसके लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान तहसीलदार डॉ़ अनिल बिढ़ान व नायब तहसीलदार सुरेश सहित कानुनगो, पटवारी भी उपस्थित रहे। राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने जलसा ए आम के तहत लोगों को लंबित इंतकाल को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे।
इस अभियान के जरिये लोगों के लंबित इंतकाल दर्ज करने का कार्य जल्दी पूरा होगा। वहीं, इससे लोगों को राहत मिलेगी। तहसीलदार डॉ़ अनिल बिढ़ान ने बताया कि 17, 24 व 31 जनवरी को शनिवार के दिन लंबित इंतकालों का निपटान कर दिया जाएगा। आम दिनों में भी इंतकाल दर्ज किए जा रहे हैं।