{"_id":"67ed8e983c94ade286075179","slug":"500-wrestlers-will-compete-in-under-20-state-level-wrestling-hisar-news-c-21-hsr1020-597215-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंडर-20 राज्यस्तरीय कुश्ती में 500 पहलवान लगाएंगे दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंडर-20 राज्यस्तरीय कुश्ती में 500 पहलवान लगाएंगे दांव-पेच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल में 12 अप्रैल से दो दिवसीय अंडर-20 हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 500 से ज्यादा पहलवान दांव-पेच लगाएंगे। 12 अप्रैल को पुरुष और 13 अप्रैल को महिला और पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए जाएंगे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का वजन सुबह 7 बजे से सुबह 8 बजे तक किया जाएगा। वजन में खिलाड़ियों को 2 किलोग्राम की छूट दी जाएगी। सुबह 9 बजे कुश्ती के मुकाबले शुरू हाे जाएंगे। हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राकेश सिंह सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से पहलवान पहुंचेंगे। कंपीटिशन ज्यादा करवाए जाएंगे।