फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500, 1000 Rupee close hisar, Hisar

एटीएम और पेट्रोल पंपों जागता रहा शहर

Wed, 09 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 09 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
500, 1000 Rupee close hisar, Hisar
1000, 500 - फोटो : Bureau

एक हजार और पांच सौ के नोटों के बंद होने की सूचना के बाद पूरे शहर में हंगामा मच गया। देर रात तक लोग एटीएम और पेट्रोल पंपों पर भागते और भटकते नजर आए। लोग शहर में उन एटीएम को ढूंढते फिर रहे थे, जिनमें 100 के नोट निकल रहे थे। विभिन्न एटीएम मशीनों पर भारी भीड़ हो गई। महिलाएं भी बड़ी संख्या में एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए पहुंची।

विज्ञापन

वहीं पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लग गई। अमूमन शहर में 9 बजे ट्रैफिक बेहद कम हो जाता है। लेकिन मंगलवार को देर रात तक लोग बदहवास सड़कों पर वाहन दौड़ाते नजर आए। मुख्य चौकों और पेट्रोल पंपों के आसपास वाली जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर भीड़ से जाम, पहुंची पुलिस
पेट्रोल पंपों पर ग्राहक बड़ी संख्या में अपने वाहन लेकर आए, जिससे पेट्रोल पंपों पर भारी जाम लग गया। पेट्रोल पंप के आस पास हालत ये हो गई कि वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं कई पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की आपस में और कारिंदों के साथ तनातनी हो गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। इसके बाद स्थिति कुछ हद तक काबू में आ गई। देर रात तक यही परिस्थिति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी
लोगों में जहां नोट बदलवाने को लेकर बेचैनी थी। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने मुद्दे को लेकर जुमले और तानों की छड़ी लगा दी। कोई इसे सर्जिकल स्ट्राइक बता रहा था, तो कोई भुजिया लपेटने वाला कागज। किसी ने बकरी को नोट डालने वाले फोटो अपलोड किए। तो किसी ने इसे टॉयलेट पेपर बनाकर दिखाया। इसके अलावा लोगों ने इसको लेकर खूब जुमले गढ़े। जैसे- कोई 500 का नोट बेचना चाहता है तो दो सौ में देे सकता है। एक हजार के बदले 400 रुपये दूंगा। वहीं एक अन्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं धारक को 500 और एक हजार का नोट अदा करने का वचन वापस लेेता हूं - गांधी जी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed