फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   50 lakh rupees were stolen in the name of getting jobs in Group D, ANM and Railways

Hisar Crime: नौकरी लगवाने के नाम पर 50 लाख ठगे; ग्रुप डी, एएनएम और रेलवे में जॉब का दिया था झांसा

Tue, 30 May 2023 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2023 09:41 AM IST
सार

रोहतक पुलिस को दी गई शिकायत में कुलदीप ने बताया कि 13 अगस्त 2020 को दोस्त लुदास निवासी कृष्ण के साथ चंडीगढ़ गया था। वहां पर सेक्टर-22 में परिचित के घर श्रीभगवान नाम का एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि उसकी बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है और कभी कोई काम हो तो बता देना।

विज्ञापन
50 lakh rupees were stolen in the name of getting jobs in Group D, ANM and Railways
thugi demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिसार में ग्रुप डी, एनएनएम और रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में धमाना गांव के रहने वाले कुलदीप ने आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में कुलदीप ने बताया कि 13 अगस्त 2020 को दोस्त लुदास निवासी कृष्ण के साथ चंडीगढ़ गया था। वहां पर सेक्टर-22 में परिचित के घर श्रीभगवान नाम का एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि उसकी बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है और कभी कोई काम हो तो बता देना। 8 सितंबर 2020 को उसेन चंडीगढ़ बुलाया और कहा कि ग्रुप डी की भर्ती के लिए लिस्ट निकलने वाली है और उसके जानकार है ग्रुप डी में नंबर आ जाएंगे। आरोपी ने 16 लाख रुपये पहले और 8 लाख रुपये बाद में देने की बात कही। इसके बाद चचेरे भाई पंकज, दोस्त कुलदीप और उसने मिलकर 9 लाख रुपये दे दिए। एक लाख रुपये खाते में जमा करवा दिए थे। 8 लाख रुपये बाद में दे दिए।
विज्ञापन


पीजीआई रोहतक में एएनएम की पोस्ट बताई
इसके बाद दोस्त उमेश के साथ चंडीगढ़ श्रीभगवान से मिलने गया। आरोपी ने उमेश को जेई लगवाने के लिए 15 लाख रुपये मांगे। कुछ दिन बाद चंडीगढ़ गए और सुरेंद्र को 13 लाख रुपये दे दिए। बाकी बाद में देने को कहा। नवंबर 2020 को ग्रुप डी का रिजल्ट आया लेकिन उनका नाम उनहीं था। जब इस बारे में श्रीभगवान से बात की तो कहा आपने जो रुपये जमा करवाए हैं वो वापस हो जाएंगे। श्रीभगवान ने पंकज और आशीष को वेयर हाउस में लगवा दिया और 4 लाख रुपये ले लिए। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का हटा दिया। इसके बाद श्रीभगवान से बात की तो उसने कहा कि पीजीआई रोहतक में एएनएम की पोस्ट निकली है, जिसका पेपर वह पास करवा देगा। पेपर पास करवाने के 20 लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख रुपये ऐंठने के बाद भी आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई
16 दिसंबर 2020 को भांजी अपने पति के साथ रोहतक गई और श्रीभगवान को 10 लाख रुपये दे आई, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। बाद में श्रीभगवान ने कहा कि मार्च में रेलवे में नौकरी निकलेगी, उसमें लगवा दूंगा। वह कुलदीप को पंचकूला ले गया और कुसुम से बातचीत करवाई। इसके बाद नारनौल बुलाया और 6 लाख रुपये ले लिए। कुल मिलाकर 50 लाख रुपये ऐंठने के बाद भी आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed