फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 shops raided after getting information about fake NCERT books

Hisar News: एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की सूचना पर 5 दुुकानों पर मारा छापा

Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
5 shops raided after getting information about fake NCERT books
बड़सी गेट के समीप एक दुकान पर छानबीन करते हुए टीम के सदस्य
हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की संयुक्त टीम ने फर्जी एनसीईआरटी की किताबों की शिकायत पर पांच किताब घरों पर छापा मारा। इस दौरान वहां पर रखी एनसीईआरटी की किताबों की जांच की। जांच के दौरान वहां सब ठीक मिला।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि टीम को शिकायत मिली थी कि किताब घरों पर एनसीईआरटी की फर्जी किताबें बेची जा रही हैं। जिसके जरिए किताब घर संचालक घपला कर रहे हैं और छात्रों को नुकसान हो रहा है। इस पर उन्होंने एनसीईआरटी से किताबों की जांच के लिए सहयोग मांगा। जिस पर एनसीईआरटी के दिल्ली स्थित मुख्यालय से प्रकाशन विभाग से असिस्टेंट प्रोडक्शन ऑफिसर ओमप्रकाश व उनके सहायक श्रीकांत पहुंचे। पहले लाल सड़क के समीप एक किताब घर पर छापा मारा गया इसके बाद बड़सी गेट के पास स्थित चार किताब घरों पर जांच की। इस दौरान वहां पर रखी एनसीईआरटी की किताबों और गोदामों में भी जांच की। यहां पर एनसीईआरटी की कम, बल्कि निजी कंपनियों की किताबें ज्यादा मिलीं।
विज्ञापन


जांच के दौरान सभी किताब घरों पर स्थिति ठीक मिली। कहीं पर भी फर्जी किताबें नहीं मिली। हालांकि टीम की कार्रवाई की सूचना मिलने पर किताब घर संचालक सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाटर मार्क से होती है असली किताब की पहचान
एनसीईआरटी के हर दूसरे पन्ने पर एनसीईआरटी का वाटर मार्क नजर आ जाएगा। अगर बुक-मार्क मिसिंग है तो किताब फर्जी है। वहीं किताब की प्रिंट क्वालिटी निम्न स्तर की है, ग्राफिक्स या चित्र स्पष्ट नहीं हैं तो भी किताब फर्जी हो सकती है। वहीं फर्जी किताबों में अधूरा पाठ्यक्रम मिलता है। ऐसे में विद्यार्थियों को नुकसान होता है।



एनसीईआरटी की फर्जी किताबों के बेचे जाने की सूचना पर हमने पांच किताब घर पर जांच की। कहीं भी फर्जी किताबें नहीं मिली। वाटर मार्क के जरिए असली व नकली किताबों की पहचान कर सकते हैं।- ओमप्रकाश, सहायक उत्पादन अधिकारी, एनसीईआरटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed