{"_id":"65aea825c9e53fd8440086e6","slug":"5-more-swine-flu-patients-found-hisar-news-c-21-hsr1020-306540-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वाइन फ्लू के 5 और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वाइन फ्लू के 5 और मरीज मिले
विज्ञापन
हिसार। सर्दी के मौसम में लगातार स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। मरीजों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि सोमवार को स्वाइन फ्लू के पांच मामलों की पुष्टि हुई है। मरीजों के शनिवार को सैंपल भेजे गए थे। सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार, खांसी और जुकाम होने पर स्वाइन फ्लू हो रहा है। फिजिशियन को निर्देश दिए कि किसी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दें तो उसके सैंपल लें। सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजे जा रहे हैं।