फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   49 new corona patient in Hisar

10 विद्यार्थियों और दो अध्यापकों सहित 49 संक्रमित मिले, इस साल के सबसे अधिक

Sun, 04 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
49 new corona patient in Hisar
बस अड्डे पर सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में कोरोना महामारी फिर तेजी से फैल रही है। शनिवार को जिले में 10 विद्यार्थियों और दो अध्यापकों सहित 49 संक्रमित मिले हैं। यह इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पर काबू पाने के लिए दोबारा से कंटेनमेंट जोन बनाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जो शुक्रवार तक 23 थी। इन कंटेनमेंट जोन में विभाग की विशेष निगाह रहेगी। साथ ही यहां के संक्रमित मरीजों के आसपास के लोगों के सैंपल लिए जाने की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को भी 11 नए कंटेनमेंट जोन बनाए। राहत की बात यह है कि शनिवार को जिले में कोई भी कोविड-19 मौत नहीं हुई। विभाग का कहना है कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते आमजन को खुद एहतियात बरतने की जरूरत है और होम आइसोलेट मरीजों को कोरोना नियमों का पालन सख्ती से करना चाहिए। विभाग की अपील है कि शादी समारोह या भीड़भाड़ वाले इलाकों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मरीज गंभीर
जिले में मिलने वाले कोरोना के अधिकांश मरीजों की स्थिति ठीक है, जिस कारण लगभग 95 प्रतिशत मरीजों को होम आइसोलेट रखा गया है। इस समय विभाग द्वारा कोरोना के कुल मरीजों में से 195 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है और 15 मरीज केयर सेंटर व अस्पताल में दाखिल हैं। विभाग के अनुसार केवल ये 15 मरीज ही गंभीर स्थिति के हैं।
रिकवरी रेट गिरा
शनिवार को मिले केस को मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17550 हो गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 210 हो गई है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के रिकवरी रेट में भी लगातार गिरावट आ रही है, जो अब घटकर 96.88 प्रतिशत हो गया है। अभी भी 1356 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

ये मिले संक्रमित
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार शनिवार को मिले संक्रमितों में वीरपुर का विद्यार्थी, अमरदीप कॉलोनी का सीनियर सिटीजन, सातरोड कलां की महिला, मॉडल टाउन की छात्रा, सेक्टर 1-4 की अध्यापिका, आजाद नगर का कर्मी, ढाणी तलवंडी बादशाहपुर की महिला, मोरी गेट निवासी गुरुग्राम के पीएनबी शाखा का कर्मी, वीडीजेएस स्कूल का विद्यार्थी, बिठमड़ा का किसान, सेक्टर 16-17 का कर्मी, आजाद नगर व सीसवाल के 2 विद्यार्थी, सातरोड़ कला की महिला, खेदड़ का छात्र और महिला, बालक गांव का सीनियर सिटीजन, मुकलान का व्यवसायी और खरखड़ा की छात्रा, प्रेम नगर व आजाद नगर के 2 किसान, आजाद नगर का कर्मी और 12 क्वार्टर क्षेत्र का अध्यापक, मिल गेट का कर्मी, तायल गार्डन का सीए और सीनियर सिटीजन, वार्ड-2 की महिला, सेक्टर 16-17 का सीनियर सिटीजन, दाहिमा का मजदूर, उत्तम नगर का कर्मी, अर्बन एस्टेट-2 निवासी सीनियर सिटीजन एक अध्यापिका व कर्मचारी, सेक्टर 9-11 का कर्मी व महिला, राजीव नगर का कर्मी, डीएचबीवीएन का चालक, राजीव नगर व बाडोपट्टी के 2 छात्र व एक महिला, जीआईएमएस का चिकित्सक और टेक्नीशियन, प्रेम नगर की बुजुर्ग महिला, फरीदपुर और सूर्य नगर के 3 कर्मचारी शामिल हैं।
तीन अज्ञात
शनिवार को तीन अज्ञात संक्रमित मरीज भी मिले हैं। इनका अभी तक विभाग को कोई सुराग नहीं लगा है। विभाग द्वारा इन सभी मरीजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed