फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   468 pending transfers settled

Hisar News: 468 लंबित इंतकालों का किया निपटान

Sun, 18 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
468 pending transfers settled
हांसी। तहसील कार्यालय में लंबित इंतकाल के निपटान के लिए शनिवार को तहसील कार्यालय में जलसा-ए-आम के तहत शिविर लगाया गया। इस दौरान 468 इंतकालों को मंजूर कर निपटान किया गया। फिलहाल करीब 2 हजार इंतकाल लंबित हैं। इस महीने के हर शनिवार को छुट्टी के दिन तहसील कार्यालय में लंबित इंतकाल का निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा हांसी शहर के 324 इंतकाल निपटाए। इसके अलावा शेखपुरा 25 व पुट्ठी मंगलखां के 17 सहित कई गांवों से संबंधित इंतकाल निपटाए। हांसी में जिला सचिवालय के पीछे स्थित तहसील कार्यालय में शिविर लगाया गया। इस दौरान तहसीलदार डॉ़ अनिल बिढ़ान और नायब तहसीलदार सुरेश सहित कानुनगो, पटवारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने जलसा-ए-आम लोगों को लंबित इंतकाल को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे जिसमें लोगों के लंबित इंतकाल का निपटान किया जाएगा। यह इंतकाल पिछले कई महीनों से लंबित है। इसके लिए लोग तहसील कार्यालय व पटवारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। इस अभियान के जरिए लोगों के लंबित इंतकाल दर्ज करने का कार्य जल्दी पूरा होगा। वहीं इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 और 31 को भी मिलेगी सुविधा :
तहसीलदार ने बताया कि आगामी दिनों में 24 और 31 जनवरी को शनिवार के दिन विशेष रूप से लंबित इंतकालों का निपटान किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। इसके साथ-साथ सामान्य कार्यदिवसों में भी लगातार इंतकाल दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो और राजस्व संबंधी कार्य सुचारु रूप से संपन्न किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed