फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   45 temprature cross in Hisar, hindi news, hisar

उबल पड़ा दिन, पारा 45 के पार

Mon, 02 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 02 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
45 temprature cross in Hisar, hindi news, hisar
उबल पड़ा दिन, पारा 45 के पार - फोटो : bureau

दोपहर को भीषण गर्मी के चलते बेहाल हुए लोगों को शाम के समय आसमान में छाए बादलों ने राहत देने का काम किया। इससे पहले दोपहर तक भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया था। मई महीने के दूसरे दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच।

विज्ञापन


रिकॉर्ड की बात करें तो सोमवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार गया था। सोमवार को इसमें बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 38 था तापमान
बैशाख के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का दिन सबसे अधिक गर्मी वाला रहा। पिछले साल की बात करें तो 2 मई 2015 को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2014 में एक मई के दिन 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को बादलों ने दी राहत
भीषण गर्मी में दिन में लू चलने से दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। लू से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़ा रखकर बाहर निकले। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को गर्मी सहनी पड़ी। भीषण गर्मी के कारण हर किसी को पसीना छूट गया। दोपहर बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ। करीब तीन बजे से आसमान में बादलों का प्रभाव दिखने लगा। शाम होते होते हवाएं भी चली। शाम तक तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

अभी गर्मी के 50 दिन
मौसम विभाग के अनुसार अगले 50 दिन गर्मी सहन करनी होगी। जून महीने में 22 से 24 तारीख के बीच प्री मानसून की बरसात होने की संभावना है। इसके बाद जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मानसून की बरसात आएगी। बरसात आने तक गर्मी का प्रकोप रहेगा।

मानसून बरसेगा ज्यादा
मौसम विभाग ने इस बार मानसून में ज्यादा बरसात की संभावना जताई है। जुलाई, अगस्त तथा सितंबर महीने में मानसून की बरसात होगी। इस बार मानसून में ज्यादा बरसात होने पर गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही खेती में भी इसका फायदा होगा।

2015 में बरसती रही थी राहत की फुहारें
पिछले साल की बात करें तो तापमान बहुत अधिक नहीं गया था। 2015 में गर्मी के मौसम में बीच बीच में बरसात होती रही थी। जिस कारण अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड नहीं किया गया। जून महीने में लोगों को थोड़ी बहुत गर्मी सहनी पड़ी थी।


तीन दिन रहेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 5 मई तक मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने के कारण आंशिक बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी। इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed