फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   43 new cases of lumpi came, two animals died

लंपी के 43 नए मामले आए, दो पशुओं की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
43 new cases of lumpi came, two animals died
हिसार। बुधवार को भी जिले के चार गांवों में लंपी के 41 नए केस मिले। इसके अलावा दो गोशालाओं में भी एक-एक केस मिले। इन नए मिले 43 केस के साथ ही अब लंपी से संक्रमित पशुओं की संख्या 875 हो गई है। बुधवार को दो गांवों में एक-एक गोवंश की मौत भी हो गई। अब तक 17 पशुओं की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सातरोड़ कला में चार, दड़ौली में चार, सिंघवा खास में छह और पनिहारी में चार नए मामले आए। अब लंपी से संक्रमित गांवों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। इसके अलावा दो गोशालाओं में भी एक-एक पशु संक्रमित मिले हैं। बुधवार तक जिले में 875 पशु इस बीमारी की चपेट में आ चुके थे। बुधवार को दो गोवंशों की मौत भी हुई। पशुपालन विभाग के अफसरों का कहना है कि अधिकांश गांवों व गोशालाओं में टीकाकरण हो चुका है। जो नए केस मिल रहे हैं, वहां पहले से पशु संक्रमित थे। संक्रमित पशु जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed