फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4,188 candidates to take entrance exam at HAU tomorrow.

Hisar News: एचएयू में 4188 अभ्यर्थी कल देंगे प्रवेश परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
4,188 candidates to take entrance exam at HAU tomorrow.
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण की इस परीक्षा में बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स, बीएससी एग्रीकल्चर 2+4 वर्षीय कोर्स, बीएससी कम्युनिटी साइंस चार वर्षीय कोर्स, एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी कम्युनिटी साइंस, एमएफएससी और एमटेक में प्रवेश के लिए 4188 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर सहित हिसार शहर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर स्वयं सत्यापित फोटो लगानी होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं बीएससी एग्रीकल्चर 2+4 वर्षीय कोर्स, एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी कम्युनिटी साइंस, एमएफएससी और एमटेक की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी फ्लेचर भवन स्थित सहायक कुलसचिव (एकेडमिक) कार्यालय में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

प्रत्येक अभ्यर्थी की फोटोग्राफी करवाई जाएगी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक अभ्यर्थी की फोटोग्राफी भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डायरी सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को इन उपकरणों को केंद्र के बाहर ही रखना होगा जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थियों की होगी। प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed