फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सप्ताह भर और अस्पताल में रखेंगे नदीम को, सामान्य हो रही हालत

सप्ताह भर और अस्पताल में रखेंगे नदीम को, सामान्य हो रही हालत

Fri, 29 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह भर और अस्पताल में रखेंगे नदीम को, सामान्य हो रही हालत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नदीम की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और उसकी स्थिति सामान्य हो रही है। बुधवार को डॉक्टरों ने उसकी दवाइयां भी बदली हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसका निमोनिया भी अब लगभग ठीक और कुछ प्रतिशत ही बचा है। हालांकि डॉक्टर उसे पूरी तरह ठीक होने के बाद ही छुट्टी देंगे।
22 मार्च को 60 फुट गहरे गड्ढे से निकालने के बाद नदीम की हालत काफी नाजुक थी। पहले उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था, लेकिन स्पेशलिस्ट से इलाज के चलते प्रशासन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में रेफर करवाया था। सीएमओ डॉ. संजय दहिया स्वयं बच्चे की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। नदीम की हालत सामान्य हो रही है और वह तेजी से रिकवर कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआत में उसका बायां हिस्सा काम नहीं कर रहा था, जिस कारण एमआरआई व अन्य टेस्ट किए, जो सामान्य आए थे। अब उसकी हालत में काफी हद तक सुधार हो चुका है, लेकिन अस्पताल प्रशासन छुट्टी उसे पूरी तरह ठीक होने के बाद ही देगा।
विज्ञापन


बाएं फेफड़े में छोटा सा पैच है, जो सप्ताह भर में ठीक हो जाएगा। पूरी तरह ठीक होने के बाद ही नदीम को छुट्टी दी जाएगी। कल दवाइयां बदली हैं। वह जल्दी रिकवर कर रहा है और स्टाफ के साथ भी खेलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. उमेश कालड़ा, डायरेक्टर, सर्वोदय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed