{"_id":"5c3b918abdec22731b0107e1","slug":"41547407754-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को तो शर्म नहीं आई, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने की लघु सचिवालय की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को तो शर्म नहीं आई, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने की लघु सचिवालय की सफाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। लघु सचिवालय की सुंदरता की बदहाल स्थिति को लेकर बेशक जिला प्रशासन के अधिकारियों को शर्म नहीं आई हो, लेकिन शहरवासियों ने जरूर हालात बदलने की सोची। रविवार सुबह ‘हमारा प्यार हिसार’ ग्रुप से जुड़े बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने लघु सचिवालय परिसर में गंदगी को साफ किया। तीन घंटे से ज्यादा समय तक शहरवासी सफाई अभियान में जुटे रहे। शौचालयों को भी साफ-सुथरा किया गया। शहरवासियों को अब कॉलेजों के विद्यार्थियों का भी साथ मिलने लगा है।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने लघु सचिवालय परिसर में बदहाल शौचालय व गंदगी के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने इस रविवार लघु सचिवालय का रुख किया।
दीवारों से लेकर छत तक के हालात सुधारे
ग्रुप सदस्यों और कॉलेज के विद्यार्थियों सहित करीब 65 लोगों की टीम बन गई। इस टीम ने ठंड की परवाह किए बिना लघु सचिवालय परिसर के ग्राउंड फ्लोर से लेकर ऊपरी मंजिलों तक की दीवारों पर लगे पोस्टरों को अपने हाथों से उतारा। शीशों व दरवाजों पर चिपके पोस्टरों को भी पानी से धोकर उतारा। इसके अलावा मेनगेट के सामने जहां अधिकारियों की गाड़ी खड़ी होती है, उस स्थल की छत पर लगे जालों को भी साफ किया।
विज्ञापन
काली हो चुकी लिफ्ट को केमिकल से धोया
लघु सचिवालय परिसर में दो लिफ्ट लगी हुई है। इन लिफ्ट में रोजाना सैकड़ों लोग ऊपर से नीचे उतरते हैं। मैले हाथ लग-लगकर लिफ्ट काली हो चुकी थी। ग्रुप के सदस्यों ने केमिकल लगाकर लिफ्ट को साफ किया। इसके बाद लिफ्ट के हालातों में सुधार हुआ। इसी तरह कांच के शीशों पर भी बेहतर ढंग से सफाई की गई।
जाले उतारने लगे तो सफाई कर्मचारियों ने भी उठाई झाड़ू
ग्रुप के सदस्य जब पार्किंग एरिया की छत के जाले उतार रहे थे तो वहां खड़े कुछ सफाई कर्मचारियों को भी नसीहत आई। इन कर्मचारियों ने ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर झाड़ू व लंबे डंडों के सहारे छत पर लगे जालों को साफ किया। वहीं कुछ महिला कर्मचारियों ने दीवारों से उतारे गए पोस्टरों के कचरे को वहां से उठाने में मदद की।
टीम में ये रहे शामिल
टीम सदस्यों में सुशील खरींटा, राकेश अग्रवाल, त्रिलोक बंसल, सत्येंद्र यादव, मनीष गोयल, डॉ. एसके गर्ग, डॉ. आरके ग्रोवर, डॉ. सुरेश चोपड़ा, डॉ. बीबी बांगा, विशाल अग्रवाल, दीपक गोयल, तुषार गोयल, सुनील जैन, धर्मवीर बैंदा, मोहित ठाकुर, नवाब, राम बूरा, युद्धवीर सिंह, महेश बंसल, दीपक, सुमित शर्मा, दीपक जांगड़ा, मंजीत, हरिंद्र, कुलदीप, प्रत्युष बांगा, त्रिपुरारी शर्मा, मनन, विनम्र, बबीता, साहिल सहित कई शहरवासी शामिल रहे।