{"_id":"5baa92e1867a557f67734ca1","slug":"41537905377-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने बस स्टैंड पर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने बस स्टैंड पर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में बस स्टैंड के पास सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध करने को भी कहा ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि शहर में चल रहे ऑटो चालकों से यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाए और वे निर्धारित स्थानों पर ही अपने ऑटो रोकें।
लघु सचिवालय में जलभराव पर भी गंभीर हुए डीसी
लघु सचिवालय एरिया में भी जलभराव होने पर डीसी गंभीर हुए। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए बीएंडआर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय के समक्ष जमीन को समतल करवाया जाए ताकि बरसात के समय यहां पानी इकट्ठा न हो। इसके साथ-साथ लघु सचिवालय परिसर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय जिला का महत्वपूर्ण भवन होता है और यदि इसी स्थान पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी तो लोगों के बीच गलत संदेश जाएगा इसलिए इस तरफ अधिकारी विशेष तवज्जो दें।
खाने-पीने की रेहड़ियों के पास न फैले गंदगी
उपायुक्त ने बैठक में निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी रेहड़ी व खाने-पीने के स्टॉल लगाए जाते हैं, वहां बची हुई खाद्य सामग्री को इधर-उधर खुले में न डाला जाए। नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थान या डस्टबिन में ही गंदगी डालने के लिए रेहड़ी चालकों को हिदायत देने के लिए कहा गया। उन्होंने निगम कमिश्नर अशोक बंसल से कहा कि शाम के समय पीएलए शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगने वाली रेहडिय़ों द्वारा खाने-पीने की बची हुई सामग्री टाउन पार्क के बाहर पार्किंग स्थल पर डाली जा रही है, इससे पार्क में आने-जाने वाले लोगों को बदबू से परेशानी होती है। इसलिए इन सभी रेहड़ी वालों पर सख्ती की जाए। बचा हुआ सामान कोई पार्क के पास डाले तो उस पर जुर्माना लगाया जाए।