फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   केजरीवाल ने बजरंग बली के दरबार में हरियाणा बदलने के लिए मांगी शक्ति

केजरीवाल ने बजरंग बली के दरबार में हरियाणा बदलने के लिए मांगी शक्ति

Sun, 01 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल ने बजरंग बली के दरबार में हरियाणा बदलने के लिए मांगी शक्ति
प्रेम सारस्वत
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार देर रात बजरंग बली के दरबार पहुंचकर दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी बदलाव करने का आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल बोले कि यह भगवान का दरबार है, इसलिए यहां से वे हरियाणा में बदलाव लाने की शक्ति भगवान से मांगते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार जो अड़चनें उनके लिए पैदा कर रही हैं, भगवान से कामना करते हैं कि वह भविष्य में पैदा ना हो। भगवान के इस दरबार में वचन देकर जाते हैं कि भ्रष्टाचार और बदलाव में वे कामयाब होंगे और यहां के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे।

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर बतौर मुख्यातिथि यहां पहुंचे थे। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर बाला जी मंदिर में आयोजित रात्रि जागरण में केजरीवाल ने सबसे पहले मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका और फिर आशीर्वाद लिया। अपनी मातृभूमि पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग दिल्ली में सरकार चलाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। स्कूल, कॉलेजों के अलावा लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। हमें कई अड़चनें भी आ रही हैं और भगवान से कामना करेंगे कि भविष्य में हमें कोई अड़चनें ना आए यह मैं भगवान से कामना करूंगा। केजरीवाल ने कहा कि तीन साल पहले हमने दिल्ली में बदलाव किया था और मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वे हमें दिल्ली की तरह हरियाणा में भी बदलाव का आशीर्वाद और ताकत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भगवान के इस दरबार में खड़े होकर वे यह बता रहे हैं कि दिल्ली में आज भ्रष्टाचार नाम की कोई चीज नहीं है और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के मामले में कहीं भी नहीं भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे तीन साल पहले दिल्ली बदली है, वैसे ही उन्हें भगवान पर भरोसा है कि हरियाणा में भी बदलाव होगा। सिवानी के लोगों से मिले प्यार और सम्मान के लिए उन्होंने शहर के लोगों का आभार जताया और कहा कि अपनी मातृभूमि में अपनों के बीच आकर जो खुशी और शांति मिली है, वे इसे बयां भी नहीं कर सकते। केजरीवाल इस दौरान देर रात तक यहां जागरण में मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद, चंद्रप्रकाश बंसल, विपुल गोयल, गिरधर केजरीवाल, सुभाष दीवाना, विनोद गोयल, कृष्ण फोगला सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed