फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बालसमंद नाके पर वाहनों की जांच शुरू , 16 वाहन जांचे गए

बालसमंद नाके पर वाहनों की जांच शुरू , 16 वाहन जांचे गए

Thu, 28 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद नाके पर वाहनों की जांच शुरू , 16 वाहन जांचे गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बालसमंद टोल टैक्स नाके पर आरटीए की टीम ने पहुंचकर अधिकारियों को वाहनों की जांच का तरीका बताया। इसके बाद टोल नाके पर वाहनों की जांच शुरू हो गई। बुधवार को 16 वाहनों की जांच हुई।
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में बालसमंद टोल टैक्स नाके की रात 8 बजे से सवा दस बजे तक की लाइव रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें दिखाया गया था कि टोल नाके पर अधिकारी वाहनों की जांच ही नहीं कर रहे थे। एक सप्ताह से अधिकारियों टीम टोल पर जाकर बिना किसी जांच खाली बैठकर वापस लौट आती थी। टीम से बातचीत करने पर बताया गया कि वाहनों की जांच के लिए उन्हें बताया ही नहीं गया है। साथ ही उनके पास चालान बुक भी नहीं है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में आरटीए से सीधी बात कर उनकी रिपोर्ट भी छापी। बुधवार की सुबह आरटीए असिस्टेंट सेक्रेटरी चरणजीत सिंह अपनी टीम के साथ बालसमंद नाके पर पहुंचे। टीम ने वहां तैनात टीम को वाहन जांचने का तरीका बताया। साथ ही यह भी बताया कि वाहनों के ओवरलोड मिलने पर आरटीए की टीम को सूचना भेजें। आरटीए की टीम आकर चालान करेगी। वाहनों की जांच रिपोर्ट हर छह घंटे बाद आरटीए कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वाहनों की जांच होगी
बुधवार को प्रशिक्षण के बाद टीम ने वाहनों की जांच शुरू की जिसमें पहले दिन 16 वाहन जांचे गए। किसी भी वाहन में ओवरलोड नहीं मिला। वाहनों की फोटो भी अधिकारियों को व्हाट्स एप की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
वर्जन.........
सभी को ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही जो टीम ड्यूटी छोड़कर जाएगी अगली टीम को डयूटी समझाकर जाएगी। वाहनों को जांचना शुरू करा दिया गया है। ओवरलोड वाहनों के चालान होंगे। चालान बुक देने की जरूरत नहीं है। कंप्यूटर पर ई-चालान के जरिए ही चालान होंगे।

-एएस मान, आरटीए, हिसार।
-----------------------
चोर रास्ते अपनाने वालों के लिए मोबाइल टीम का प्रस्ताव
अधिकारियों ने मुख्यालय को टोल लगाए जाने के बाद रूट बदलने की रिपोर्ट भी भेजी है जिस पर मुख्यालय से निर्देश मांगे गए हैं। इसमें एक मोबाइल टीम गठन के लिए प्रस्ताव है। जो अन्य वैकल्पिक मार्गों पर दौड़ने वाले वाहनों के चालान करेगी।

बालसमंद नाके पर वाहनों की जांच शुरू ,16 वाहन जांचे ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed