फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जींद व रोहतक रैलियों के चलते मोबाइल इंटरनेट बंद

जींद व रोहतक रैलियों के चलते मोबाइल इंटरनेट बंद

Sat, 25 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
जींद व रोहतक रैलियों के चलते मोबाइल इंटरनेट बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रोहतक और जींद की रैलियों से पहले प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिले की पुलिस टीम को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, क्रेन को भी अलर्ट रखा गया है।
यशपाल मलिक की रोहतक रैली और सांसद राजकुमार सैनी की जींद रैली को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी पुुलिस अधिकारियों को अपने एरिया में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में नियुक्त किए गए 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगातार अपने नोडल अफसर को रिपोर्ट करेंगे। ओवरऑल इंचार्ज एडीसी पूरे एरिया की मॉनीटरिंग करेंगे। जिला प्रशासन ने 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसमें 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट हिसार और सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट हांसी में लगाए गए हैं। जिले में हांसी और नारनौंद सबसे संवेदनशील एरिया हैं। इस कारण इन एरिया में सबसे अधिक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। हर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस का एक अधिकारी भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम परमजीत चहल हिसार एरिया के नोडल अफसर भी होंगे। हांसी एसडीएम हांसी एरिया में नोडल अधिकारी के तौर पर काम करेंगे। बरवाला एसडीएम बरवाला क्षेत्र में नोडल अफसर रहेंगे। एडीसी एएस मान ओवरऑल इंचार्ज होंगे। जिले में कुल 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे। शुक्रवार रात 11 बजे मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ------- पुलिस अधिकारी
एसडीएम हिसार परमजीत चहल-------- डीएसपी मोह्मद जमाल
जिला परिषद सीईओ विकास यादव------डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा
हुडा ईओ सुमित कुमार --------------------डीएसपी जयपाल
निगम संयुक्त आयुक्त जयबीर यादव-----डीएसपी जितेंद्र
तहसीलदार कणब लाकड़ा ---------------थाना प्रबंधक सुनील कुमार
बीडीपीओ हिसार प्रथम--------------------थाना प्रबंधक मनदीप
तहसीलदार बरवाला-------------------थाना प्रबंधक बरवाला
नायब तहसीलदार बरवाला--------------थाना प्रबंधक बरवाला
बीडीपीओ अग्रोहा-----------------------थाना प्रबंधक अग्रोहा
नायब तहसीलदार आदमपुर-----------थाना प्रबंधक आदमपुर

हम शांतिपूर्वक अपना भूमि पूजन कार्यक्रम कर रहे हैं। इसमें सभी समाज के लोग आमंत्रित किए गए हैं। अगर राजकुमार सैनी रैली कर रहे हैं तो वो भी करते रहें। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
-रामभगत मलिक, प्रदेश महासचिव, जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed