फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चंडीगढ़ हाईवे पर गैबीपुर के पास हुआ सड़क हादसा

चंडीगढ़ हाईवे पर गैबीपुर के पास हुआ सड़क हादसा

Sat, 11 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाईवे पर गैबीपुर के पास हुआ सड़क हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
खरड़ से करनाल के रायसन गांव में लड़की की शादी में भात भरने जा रहे एक परिवार के 22 सदस्यों से भरी पिकअप गाड़ी गड्ढे में जा पलटी। हादसा चंडीगढ़ हाईवे पर उकलाना के गांव गैबीपुर के पास हुआ। हादसे में दो मासूम बहनों (दो साल की किरण, आठ साल की आरती) की मौत हो गई। 20 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को उपचार के लिए शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे के शिकार हुए लोगों में नारनौंद क्षेत्र के कापड़ो गांव के रहने वाले हैं, बाकी सभी खरड़ अलीपुर गांव से हैं। घायलों में कृष्ण (52), संतोष (12), सुमन पत्नी सुंदर (21), आठ महीने का बेटा अनमोल, पूजा पुत्री बलराज (17), बलराज पुत्र बलवान (50), गोलू पुत्र कृष्ण (5), सोनू पुत्री कृष्ण (7), कृष्ण पुत्र मेहर सिंह (55), बलवान पुत्र चांदू (70), ज्ञानी पत्नी काला (30), प्रदीप पुत्र जिले (20), सुनीता पत्नी कृष्ण (20), कुलदीप पुत्र राजाराम (45), सुनील पुत्र बलराज (18), दलराज पुत्र बलवान (32), बारूराम पुत्र सुभाष (30), रमेश पुत्र बलवान (27) और कापड़ों के राजेंद्र पुत्र पालेराम और पालेराम पुत्र काले राम शामिल हैं। घायल सुंदर ने बताया कि पूजा, रमेश, ज्ञानो, गोलू और कृष्ण की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया, बाकी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उकलाना पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। दोनों का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

चालक ने हड़बड़ी में लगा दिए ब्रेक
हादसे का कारण पिकअप के ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। बताया गया है कि पिकअप के आगे एक गाड़ी जा रही थी। आगे चल रही गाड़ी ने ब्रेक लिए। इसके कारण पिकअप चालक ने हड़बड़ाहट में तेजी से ब्रेक दबा दिए। अनियंत्रित होकर गाड़ी हाईवे से उतरकर गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे के लोगों ने भी की सहायता
हादसा होने के बाद हाइवे के साथ लगते एक ढाबे में खाना खा रहे लोगों और ढाबे पर काम करने वालों ने घायलों की मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और हाईवे की गाड़ी पहुंचने से पहले गांव के लोगों ने अन्य गाड़ियोंसे उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed